नदी में जहरीला अपशिष्ट फेंकने से फैला खतरनाक गंध वाला धुआं, सैकड़ों लोग बीमार, 111 स्कूल बंद

Webdunia
गुरुवार, 14 मार्च 2019 (10:02 IST)
सांकेतिक फोटो
कुआलालंपुर। मलेशिया की एक नदी में जहरीला अपशिष्ट फेंके जाने के बाद बच्चों सहित सैकड़ों लोग बीमार हो गए और इससे देश में 100 से अधिक स्कूल बंद कराए गए।

ऐसा माना जा रहा है कि एक लॉरी ने पिछले सप्ताह दक्षिणी जोहोर राज्य में यह अपशिष्ट फेंका था, जिससे पूरे क्षेत्र में खतरनाक तेज गंध वाला धुआं फैल गया। इससे लोगों को उबकाई और उल्टी जैसी तकलीफ होने लगी।

आधिकारिक समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार 500 से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है, जिनमें से अधिकतर स्कूल जाने वाले छात्र हैं। वहीं 160 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किस प्रकार की जहरीली गैस थी।

शिक्षामंत्री मस्जली मलिक ने बुधवार को इलाके के 43 स्कूल बंद करने का आदेश दिया था लेकिन बाद में इससे दोगुने स्कूल बंद किए गए। उन्होंने एक बयान में कहा, शिक्षा मंत्रालय ने पैसिर गुडांग इलाके में तत्काल सभी 111 स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा, शिक्षा मंत्रालय सभी से एहतियातन कदम उठाने का अनुरोध करता है। इस सप्ताह की शुरुआत में जहरीला अपशिष्ट फेंकने के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया था। इनमें से एक को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण कानून का उल्लंघन करने का दोषी पाए जाने पर उसे पांच साल कैद तक की सजा हो सकती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 लोगों की मौत, 11 घायल

खंडवा के जल सत्याग्रह से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद तक: आतिशी का संघर्ष और सफलता का सफर

पुतिन ने अपने देशवासियों से कहा, ऑफिस में सेक्‍स करें, हमें जनसंख्या बढ़ाना है

10 बड़ी बातें जो नरेंद्र मोदी को बनाती हैं सबसे अलग

Narendra Modi Birthday: तीसरी पारी में क्यों खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं PM नरेन्द्र मोदी

अगला लेख
More