बांग्लादेश में प्रख्यात हिन्दू वकील एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के कार्यकर्ता लापता

Webdunia
सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (10:54 IST)
ढाका। बांग्लादेश में इस्लामी चरमपंथियों के खिलाफ हाईप्रोफाइल हत्या के मामलों में सरकार की ओर से मुकदमा लड़ने वाले एक प्रख्यात हिन्दू वकील लापता हो गए हैं जिसके चलते अधिकारियों ने उनका पता लगाने के लिए व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है।
 
 
रतीश चन्द्र भौमिक एक जाने-माने अल्पसंख्यक अधिकार कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार सुबह पश्चिमोत्तर रंगपुर जिले में अपने घर से निकलने के बाद से वे लापता चल रहे हैं।
 
वकील के घर नहीं लौटने और उनका मोबाइल फोन बंद पाए जाने पर उनके परिवार ने पुलिस और हिन्दू समुदाय के नेताओं को उनकी गुमशुदगी की जानकारी दी। रंगपुर के क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख खोंडकर गुलाम फारुक ने बताया कि हमने उनका पता लगाने के लिए समन्वित अभियान शुरू किया है। प्रयास जारी है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More