हिन्दी न्यूजीलैंड में चौथी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा

Webdunia
गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (23:37 IST)
नई दिल्ली। सांस्कृतिक आदान-प्रदान और भारत तथा न्यूजीलैंड के लोगों के बीच संपर्क पर जोर देते हुए न्यूजीलैंड की दूत जोना केम्पर्स ने गुरुवार को यहां कहा कि उनके देश में हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
 
उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा, हम दोनों सामान्य मूल्य साझा करते हैं जैसे राष्ट्रमंडल विरासत और लोकतंत्र। साथ में, एक भाषा भी जैसे अंग्रेजी और अब हिन्दी भी। जोना ने कहा कि दरअसल, हिन्दी अब चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
 
हमारे यहां भारतीय समुदाय से ताल्लुक रखने वाले तकरीबन 1,85,000 लोग हैं जो न्यूजीलैंड में रह रहे हैं। वे हमारे देश की विकास गाथा में योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में जाने वाले भारतीय सैलानियों और छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है।
 
‘न्यूजीलैंड-इंडिया सस्टेंबिलिटी चैलेंज 2017’ कार्यक्रम के इतर कहा कि वर्ष 2016 में न्यूजीलैंड जाने वाले सैलानियों की संख्या 58,000 थी, जबकि इसी अवधि में न्यूजीलैंड से 66,000 पर्यटक भारत आए। इसके अलावा उनका देश बॉलीवुड को भी आकर्षित कर रहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

भारत में फंसे अपने नागरिकों को वाघा सीमा के रास्ते वापस आने की अनुमति देगा पाकिस्तान

हरियाणा के गांव ढाणी बीरन ने घूंघट प्रथा को कहा अलविदा: पर्दे का पिंजरा तोड़, बेटियों-बहुओं ने भरी आज़ादी की उड़ान

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे वायुसेना के विमान, किया टच एंड गो का अभ्यास

सिद्धरमैया को मिले धमकीभरे फोन, पुलिस से कहा दोषियों का पता लगाने को

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल को नोटिस

अगला लेख
More