Hanuman Chalisa

विवाहित लोगों पर हमला करती है भुतहा गुड़िया (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 23 अगस्त 2017 (12:36 IST)
लंदन। वास्तव में भूत-प्रेत की फिल्में देखने के बाद हम खुद को समझाते हैं कि ऐसा मात्र फिल्मों में होता है क्योंकि वास्तविकता में होना ऐसा संभव नहीं है असलियत में ये मुमकिन नहीं है। लेकिन कुछ ऐसे मामले सामने आते हैं, जब फिल्मी बातें भी असली लगने लगती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड की रहने वाली डैबी मेर्रिक (50) के साथ। 
 
डेली मेल ऑनलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक रात के समय में यह डॉल विवाहित लोगों पर हमला करती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार डैबी ने 400 रुपए में एक चाइनीज डॉल खरीदी थी। दुल्हन की ड्रेस पहनी ये डॉल दिखने में काफी खूबसूरत थी, लेकिन इसे खरीदने के बाद से ही उसके घर में अजीबोगरीब घटनाएं घटने लगीं। 
 
उसके पति कैमरन के हाथों में चोट के निशान दिखने लगे। पहले तो दोनों को समझ नहीं आया कि ये सब हो क्या रहा है। लेकिन, बाद में डैबी ने दावा किया कि ये सब डॉल की वजह से हो रहा था। उसने बताया कि ये डॉल भुतहा है। इसके बाद डैबी ने इसे ऑनलाइन बेचने का फैसला किया। 
 
डॉल के ‍बेचे जाने के बाद दूसरे मालिक के साथ भी अजीब घटनाएं घटने लगीं। डैबी ने ईबे पर इस डॉल को सेल पर डाल दिया, जहां एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर ली स्टीर की नजर इस पर पड़ गई। उसने डॉल को 70 हजार में खरीद लिया। 
 
भुतहा डॉल को घर लाकर ली काफी खुश थे, लेकिन यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं रह सकी। कुछ समय बाद ली के पिता पॉल के ऊपर वैसे ही हमले होने लगे जैसे डैबी के पति पर हो रहे थे। उसके हाथों में कई निशान मौजूद थे।
 
ली के घर में डॉल के आने के बाद कई तरह की घटनाएं घटने लगी थीं जिनमें सामानों का हिलना-डुलना, चीजों का टूटना, लाइट्स का खुद ही जलना-बुझना शामिल था। घर से कई तरह की आवाजें सुनाई दी जाने लगीं।
 
घर के लोगों की समझ में आ गया कि यह सब इस डॉल के कारण हो रहा था। ली की मां ने उनसे डॉल को बाहर फेंकने को कहा लेकिन अभी भी ली इस डॉल के ऊपर स्टडी करना चाहते हैं। (फोटो-वीडियो सौजन्य : यूट्‍यूब)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

Weather Update : दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

अगला लेख