Hanuman Chalisa

वेनस्टेन कंपनी के निदेशक मंडल से हार्वे वेनस्टेन का इस्तीफा

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2017 (11:53 IST)
लॉस एंजिल्स। हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे वेनस्टेन ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद वेनस्टेन कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। आरोपों के बाद से उनकी कंपनी उनसे दूरी बनाने की कोशिश कर रही थी।
 
वैरायटी की खबर के मुताबिक वेनस्टेन को 8 अक्टूबर को सह-अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था लेकिन कंपनी की 22 प्रतिशत हिस्सेदारी पर उनका अधिकार बना हुआ था और इस्तीफे से पहले तक वे कंपनी के निदेशक मंडल में शामिल थे।
 
एक बयान जारी कर 3 सदस्यीय निदेशक मंडल ने इस बात की पुष्टि की कि वेनस्टेन ने इस्तीफा दे दिया है। बयान के अनुसार मंडल ने उनके फैसले को मंजूरी दे दी है। कंपनी को अब वेनस्टेन के साथ लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ सकती है। वेनस्टेन ने आरोप लगाया था कि उन्हें हटाया जाना गैरकानूनी है।
 
वेनस्टेन के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप सार्वजनिक होने के बाद से कंपनी के निदेशक मंडल के ज्यादातर सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। अब इस मंडल में केवल 3 सदस्य- तारक बेन, अम्मार लांस मेरोव और बॉब वेनस्टेन रह गए हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी किया एक और नया वीडियो, पेपर लीक को लेकर किया यह बड़ा ऐलान

नेपाल सरकार का बड़ा फैसला, भारतीय मु्द्रा से हटाई रोक, अब ये नोट भी ले जा सकेंगे भारतीय

उन नीट विद्यार्थियों की कहानी, जो पेपर लीक के बाद चले गए

Pakistan को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी, आतंक और धमकियों पर नहीं झुकेगा भारत

CJP आंदोलन के पहले ही दिन धर्मेंद्र प्रधान ने की थी इस्तीफे की पेशकश, BJP के बड़े नेता का दावा

LIVE: पेलेट गन, लाठीचार्ज को लेकर भारी हंगामा, संसद दोपहर 12 बजे तक स्थगित

'बेटी के बयान से दुखी हूं, लेकिन पिता को दोष नहीं दे सकते'— केशव महंता के बचाव में बोले हिमंत बिस्वा सरमा

Weather Update : हिमाचल में बादल फटा; असम में 68 मौतें, गुजरात में सेना का रेस्क्यू, IMD का 12 राज्यों में अलर्ट

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरी बार जीता गोल्ड

CM भूपेंद्र पटेल ने दी श्रद्धांजलि, जानिए 'मिसाइल मैन' डॉ. कलाम के जीवन की 10 प्रेरक और प्रेरणादायक बातें

अगला लेख