मध्य टेक्सास में हार्वे तूफान के कारण भूस्खलन

Webdunia
शनिवार, 26 अगस्त 2017 (02:30 IST)
ह्यूस्टन। अमेरिका के मुख्य भू-भाग में पिछले 12 साल के अब तक के सबसे ताकतवर तूफान हार्वे के कारण मध्य टेक्सास के तट पर भूस्खलन हो गया। इस तूफान में 195 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो राज्य के तेलशोधन उद्योग को निशाने पर ले रही हैं। इसके कारण 1 लाख से ज्यादा घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।
 
नेशनल हरीकेन सेंटर ने कहा कि हार्वे के कारण टेक्सास स्थित पोर्ट अरांसास और पोर्ट ओ कोनोर के बीच भूस्खलन हुआ है। अमेरिका के कच्चे तेल का लगभग 17 प्रतिशत उत्पादन इस क्षेत्र से आता है। टेक्सास में सबसे सघन आबादी वाले शहर ह्यूस्टन में देश का सबसे बड़ाशोधन कारखाना और पेट्रोकेमिकल परिसर है।
 
सेंटर ने कहा कि श्रेणी 4 के तूफान में हवाओं की अधिकतम गति 195 किलोमीटर प्रति घंटे की है। ऐसा पूर्वानुमान लगाया गया है कि भारी बारिश और तूफान के बढ़ने के कारण भारी बाढ़ आएगी। अमेरिका के मुख्य भू-भाग में वर्ष 2005 के बाद आया यह सबसे ताकतवर तूफान है। इसका प्रभाव कई दिनों तक रह सकता है। अगले सप्ताह कुछ इलाकों में 40 इंच तक की भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBI का खुलासा, भगोड़ों के खिलाफ 2023 में इंटरपोल ने जारी किए 100 रेड कॉर्नर नोटिस

क्या EV Subsidy खत्म करने वाली है मोदी सरकार, नितिन गडकरी ने दिया जवाब

Maharashtra : क्या शिवाजी की मूर्ति का कॉन्ट्रेक्ट RSS के व्यक्ति को दिया गया था, क्यों PM मोदी ने मांगी माफी, राहुल गांधी ने बताए 3 कारण

iPhone 16 के लॉन्च से पहले हुआ बड़ा खुलासा, Apple के दीवाने भी हैरान

रूस और यूक्रेन के बीच मध्‍यस्थता कर सकते हैं नरेंद्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

बृजभूषण शरण सिंह का दावा, बोले- मेरे खिलाफ पहलवानों का आंदोलन कांग्रेस प्रायोजित था

क्‍या विनेश फोगाट को दिया था कारण बताओ नोटिस, रेलवे ने दिया यह जवाब...

कोर्ट बच्चे को चल संपत्ति नहीं मान सकता, जानिए Supreme Court ने क्‍यों कहा ऐसा

उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के खिलाफ क्रूरता मानवता पर कलंक : राहुल गांधी

हरियाणा में कांग्रेस की पहली सूची में 31 नाम, जुलाना से विनेश फोगाट, सांपला किलोई से हुड्‍डा

अगला लेख
More