Publish Date: Wed, 27 Sep 2017 (09:53 IST)
Updated Date: Wed, 27 Sep 2017 (09:57 IST)
नई दिल्ली। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल बेहद आकर्षक और रंग बिरंगा डूडल बनाकर बुधवार को अपना 19वं जन्मदिन मना रहा है।
डूडल में एक वीडियो दिखाया गया है जिसमें गुब्बारे से गूगल लिखते हुए, विभिन्न रंगों की टोपियां, तोहफे और केक को दिखाया गया है। इसमें एक ‘सरप्राइज स्पिनर’ भी बनाया गया है और गूगल की स्थापना से लेकर अब तक की कई ज्ञानवर्धक जानकारियां दी गई हैं।
गूगल की स्थापना वर्ष 1998 में पीएचडी के दो छात्र लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने की थी। गूगल साल 2006 से 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है। इससे पहले वह 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता था। (भाषा)