Hanuman Chalisa

जर्मनी के नाइट क्लब में गोलीबारी, 2 की मौत

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (10:58 IST)
बर्लिन। जर्मनी के शहर कांसटांस में रविवार (30 जुलाई) को नाइट क्लब में गोलीबारी में बंदूकधारी सहित 2 लोगों की मौत हो गई। 
 
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि गोलीबारी करने वाले की पहचान 34 वर्षीय इराकी नागरिक के तौर पर हुई है। उसने मैक्स स्ट्रोमेयर-स्ट्रेसी मार्ग पर ग्रे क्लब में रविवार तड़के 4.30 बजे गोलीबारी की जिससे 1 व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गोली मार दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
 
अधिकारियों के अनुसार, हमले में 1 पुलिस अधिकारी सहित 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। पुलिस व अभियोजन पक्ष ने एक बयान में कहा है कि स्पेशल कमांडो बलों व एक पुलिस हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है, क्योंकि यह पता नहीं चल सका है कि संदिग्ध के साथ और भी लोग थे या नहीं? घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
 
पुलिस ने एक बयान में कहा कि 34 वर्षीय हमलावर डिस्को से निकलने के बाद पुलिस अधिकारियों के साथ गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस हमलावर की पहचान इराकी नागरिक के रूप में हुई है। उसने कहा कि इस घटना की पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। इसे हमलावर की निजी जिंदगी में विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। इसके आतंकी घटना होने का कोई संकेत नहीं है।
 
यह बंदूकधारी शरण के प्रयास में जर्मनी आया था और 15 वर्षों से कोंसटैंस क्षेत्र में रह रहा था। गोलीबारी के बाद यह बंदूकधारी इमारत से बाहर निकला और उसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। (एजेंसी) 
Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख