Publish Date: Mon, 03 Jul 2017 (15:50 IST)
Updated Date: Mon, 03 Jul 2017 (15:52 IST)
म्यूनिख। दक्षिणी जर्मनी में एक यात्री बस और ट्रेलर ट्रक के बीच सोमवार को हुई टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। टक्कर के बाद बस में आग लग गई थी।
पुलिस प्रवक्ता जर्गेन स्टेडटर ने समाचार चैनल एन टीवी को बताया कि दिन के अंत तक कई लोगों के मारे जाने का पता चलेगा।
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद गायब 17 लोगों के जिंदा बचे होने की आशा बहुत क्षीण है। बस पूरी तरह जल चुकी है। (भाषा)