इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 लोगों की मौत, 21 गंभीर रूप से घायल, कई लापता

Webdunia
रविवार, 17 मार्च 2019 (10:28 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया के पापुआ प्रांत में शनिवार रात आई भीषण बाढ़ के कारण 42 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हो गए।
 
स्थानीय आपदा एजेंसी की आपात इकाई के प्रमुख कोरी सिमबोलोन ने बताया कि मूसलधार बारिश के कारण आई बाढ़ से जयापुरा जिले के कई गांव प्रभावित हुए हैं तथा बाढ़ से 21 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और 18 अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
 
सिमबोलोन ने बताया कि स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजे आई इस बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में लोग लापता हो गए हैं। 3 हजार से अधिक लोगों को अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। बाढ़ की वजह से दर्जनों मकान, इमारतें, पुल और अन्य आधारभूत ढांचा क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बाढ़ के कारण हुई क्षति का आकलन भी किया जा रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

केन्द्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ाई जाए, CM डॉ. मोहन यादव की वित्त आयोग से मांग

Ultraviolette Tesseract e-scooter : फ्यूचर टेक्नोलॉजी के साथ आया सस्ता इलेकिट्रक स्कूटर, सिर्फ 999 रुपए...

जमानत केस में लंबी तारीख देने पर SC हुआ सख्‍त, याचिका पर अदालतों को दिए ये आदेश

Supreme Court ने बताया ED की शक्तियों से जुड़े फैसले पर कब होगी सुनवाई

चीन ने ठोकी ताल, ट्रम्प के टैरिफ पर दी खुली जंग की चुनौती, कहा- हर मोर्चे पर तैयार

अगला लेख
More