shiv chalisa

यूएई में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज

Webdunia
बुधवार, 25 मई 2022 (08:56 IST)
अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहला खाड़ी देश बन गया है, जहां मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है। ब्रिटेन, स्पेन, इसराइल, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित 10 से ज्यादा देशों में मंकीपॉक्स के मामले दर्ज किए हैं।
 
स्वास्थ्य अधिकारियों ने घोषणा की कि उन्होंने एक यात्री में मंकीपॉक्स मामले का पता लगाया है, जो हाल ही में पश्चिम अफ्रीका का दौरा किया था। हालांकि उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी प्रकोप से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 
विशेषज्ञों का मानना ​​​​है कि मामलों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, लेकिन सामान्य आबादी के लिए जोखिम कम है।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी हाल में एक बयान में कहा था कि मंकीपॉक्स वायरस को रोकने के लिए सामूहिक टीकाकरण की आवश्यकता नहीं है, बल्कि साफ-सफाई का पर्याप्त ध्यान रखकर ही इसे नियंत्रित किया जा सकता है।
 
इस तरह फैलता है मंकीपॉक्स : मंकीपॉक्स आमतौर पर बुखार, ठंड लगने, चेहरे या जननांगों पर दाने और घाव का कारण बनता है। यह किसी संक्रमित व्यक्ति या उसके कपड़ों या चादरों के संपर्क के माध्यम से फैल सकता है, लेकिन अभी तक यौन जनित संक्रमण का दस्तावेजीकरण नहीं किया गया है। अधिकतर लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं होती और कुछ हफ्तों के भीतर बीमारी से ठीक हो जाते हैं। चेचक के खिलाफ टीके, मंकीपॉक्स को रोकने में भी प्रभावी हैं और कुछ एंटीवायरल दवाएं विकसित की जा रही हैं।
 
कुछ वैज्ञानिकों ने कहा है कि यह अभी पुष्टि कर पाना मुश्किल है कि यौन संपर्क की वजह से हाल में यूरोप में मंकीपॉक्स का प्रसार हुआ। इंपीरियल कॉलेज लंदन के विषाणु विज्ञानी माइक स्किनर ने कहा कि यौन गतिविधि में अंतरंग संपर्क शामिल होता है, जिससे प्रसार के बढ़ने की आशंका होती है, लेकिन इसमें किसी व्यक्ति के यौन रुझान और संचरण के माध्यम का पता नहीं लगता।

सम्बंधित जानकारी

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

राफेल से हैमर मिसाइल तक, क्या फ्रांस बनेगा भारत का ‘नया रूस’? मोदी- मैक्रों मुलाकात से खुलेंगे रक्षा सौदों के बड़े दरवाजे

JEE Mains Result 2026 : NTA ने जारी किया रिजल्ट, 12 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

Switzerland में एवलांच की चपेट में आई ट्रेन पटरी से उतरी, 80 यात्री थे सवार

जम्मू के आरएस पुरा बाल सुधार केंद्र से 2 पाकिस्तानी समेत 3 नाबालिग फरार, इंटरनेशनल बॉर्डर पर अलर्ट

हरिद्वार में दुनिया का सबसे बड़ा 5210 किलो का पारद शिवलिंग, इंडिया और एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

अगला लेख