Publish Date: Thu, 22 Aug 2019 (16:01 IST)
Updated Date: Thu, 22 Aug 2019 (16:05 IST)
ब्राजीलिया। करीब 2 सप्ताह से ब्राजील के अमेजन के जंगलों भीषण आग की चपेट में हैं। आग इतनी खतरनाक है कि बुझने के नाम नहीं ले रही है। धुएं के कारण आसपास के इलाकों में अंधेरा छा गया है। आसमान काला दिखाई दे रहा है।
अमेजन के इन जंगलों को 'दुनिया का फेफड़ा' कहा जाता है क्योंकि यह जंगल बहुत बड़े भू-भाग पर है। साथ यहां दुनिया का 20 प्रतिशत ऑक्सीजन मिलता है। इस आग की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल साइट ट्विटर पर #PrayforAmazonas ट्रेंड कर रहा है। आसपास के इलाके के आसमान काला दिखाई दे रहा है।
इस मामले में विशेषज्ञों का कहना है कि ब्राजील में जंगलों की कटाई के कारण आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। इन्होंने इसके लिए लकड़ी तस्कर और खनन माफिया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है।
88888888888888
जनवरी से अगस्त के बीच करीब 73 हजार आग लगने की वारदात सामने आ चुकी हैं, जो कि अब की सबसे ज्यादा हैं। 2018 में 39 हजार 759 आग घटनाएं हुई थीं।
दूसरी ओर राष्ट्रपति बोलसोनारो का नजरिया आग को लेकर अलग ही है। वे आग लगने की ताजा घटना का जिम्मेदार एनजीओ को ठहरा रहे हैं। राष्ट्रपति का कहना है कि इसके माध्यम से उनकी सरकार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। (Photo and video courtesy : Twitter)