ramcharitmanas

जिस तानाशाह का अमेरिका भी कुछ नहीं बिगाड़ पाया, उसके बेटे ने की खुदकुशी

Webdunia
शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2018 (11:16 IST)
हवाना। क्यूबा के दिवंगत राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो के सबसे बड़े बेटे ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। वे 68 वर्ष के थे। फिदेल कास्त्रो एक ऐसे तानाशाह थे जिन्होंने अमेरिका की नाक में दम कर दिया था। 

क्यूबा के सरकारी समाचार पत्र ‘ग्रैनमा’ ने कहा कि चिकित्सकों का एक समूह गहरे अवसाद से पीड़ित फिदेल कास्त्रो दियाज बालार्त का कई महीनों से उपचार कर रहा था। उन्होंने शुक्रवार सुबह आत्महत्या कर ली।' 
 
क्यूबा में उन्हें 'फिदेलितो' के नाम से जाना जाता था। शुरुआत में उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में उन्हें उपचार के लिए समय-समय पर अस्पताल बुलाया जाता था। 1 सितंबर 1949 को जन्मे फिदेल जूनियर क्रांतिकारी कास्त्रो और उनकी पहली पत्नी मिरता दियाज बालार्त के पुत्र थे।
 
फिदेल जूनियर ने साम्यवादी शासित देश में परमाणु शक्ति कार्यक्रम के विकास का सूत्रपात करने में मदद की। वे एक वैज्ञानिक थे जिन्होंने पूर्व सोवियत संघ में प्रशिक्षण लिया था। वे क्यूबा सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार और देश की ‘अकेडमी ऑफ साइंसेस’ के उपाध्यक्ष के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। सरकारी मीडिया ने बताया कि उनका परिवार उनके अंतिम संस्कार की तैयारी करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राहुल गांधी बोले- भगवंत सरकार से सवाल करोगे, तो जवाब धमकी और टॉर्चर से मिलेगा

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

अगला लेख