biodatamaker

अब आपके परिवार के सदस्यों की जानकारी लेगा Facebook, पेटेंट किया फाइल

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (11:12 IST)
सेन फ्रांसिस्को। करोड़ों यूजर्स की निजी जानकारी लीक करने के मामलों में निशाने पर आने के बीच सोशल नेटवर्किंग साइट Facebook एक सॉफ्टवेयर का पेटेंट ले रही है जिससे फेसबुक अपने उपयोगकर्ता से उसके घर, घर के सदस्यों, रुचियों, रिश्तों की प्रकृति और यहां तक कि उपभोक्ता द्वारा उपयोग की जा रही डिवाइस की भी जानकारी ले सकेगा।


खबरों के मुताबिक यह सॉफ्टवेयर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों का विश्लेषण करेगा। संभावना जताई जा रही है कि इस सॉफ्टवेयर का उपयोग विज्ञापनों के लिए किया जा सकता है। पेटेंट एप्लीकेशन के मुताबिक एक यूजर द्वारा उपयोग किए जा रहे घरेलू सामानों का अनुमान लगाने वाला एक ऑनलाइन सिस्टम यूजर को बेहतर और लक्षित परिणाम उपभोक्ता तक पहुंचाता है।

इसके अनुसार यह जानने के लिए कि एक ही घर में कौन-कौन लोग रह रहे हैं, सॉफ्टवेयर यह देख सकता है कि तस्वीरों में लोग किस अंतराल में टैग हुए हैं और कैप्शन में उनका नाम लिया गया है।

ऐसे किए जाएंगे आपके फोटोज एक्सेस : डीप लर्निंग अल्गोरिदम की सहायता से फेसबुक फोटो में आपके चेहरे के हावभाव व आप किसके साथ फोटो क्लिक कर रहे हैं, उसे चेक करेगा, वहीं टैग्स व रिलेशनशिप्स की भी जानकारी को इकट्ठा करेगा।

इस अल्गोरिदम से बाकी का डेटा जैसे कि कमेंट्‍स, कैप्शंस और टैग्स का पता किया जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन सिस्टम को यह पता लग जाएगा कि यूजर के घर में कौन-कौन हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

नवीनतम

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

ट्रंप को झटका, 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध के फैसले पर रोक

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

अगला लेख