Govardhan puja
✕

फेसबुक को झटका, निजी डाटा चोरी के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा

Webdunia
गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (12:09 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के शीर्ष कानूनी अधिकारी ने फेसबुक के खिलाफ डाटा चोरी के मामले में मुकदमा दायर किया है।
 
फेसबुक पर 2016 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव अभियान के दौरान कैंब्रिज एनालिटिका को निजी डेटा मुहैया कराने के आरोप लगे थे, जिसे उसने कबूल कर लिया था।
 
कोलंबिया के अटॉर्नी जनरल कार्ल रैसीन ने एक बयान में कहा कि फेसबुक अपने उपभोक्ताओं की निजता की रक्षा करने में नाकाम रहा है और उसने यह बताने में भी उपभोक्ताओं को धोखा दिया है कि कौन उनके डाटा तक पहुंचा और उसका कैसे इस्तेमाल किया गया।
 
मुकदमे में मांग की गई है कि फेसबुक यह सुनिश्चित करे कि वह अपने उपभोक्ताओं की निजता को नियंत्रित रखने के लिए प्रोटोकॉल और संरक्षण पर ध्यान देगा। साथ ही उपभोक्ताओं को अपनी निजता से जुड़ी सेटिंग्स को नियंत्रित रखने की प्रक्रिया को आसान बनाने के अलावा क्षतिपूर्ति भी करेगा।
 
हालांकि फेसबुक की ओर से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। फेसबुक ने कबूल किया था कि कैम्ब्रिज एनालिटिका ने उसके 8 करोड़ 70 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं का डेटा चुराया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख