पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किया सरेंडर, 20 मिनट में मग शॉट के बाद जेल से निकले

Webdunia
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023 (07:46 IST)
Donald Trump Arrested: चुनाव में धोखाधड़ी मामले में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर कर दिया। हालांकि सरेंडर करने के 20 मिनट बाद ही वे जेल से बाहर आ गए।
 
ट्रंप के सरेंडर करने के बाद शेरिफ ऑफिस ने कहा कि ट्रंप को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद ट्रंप का मग शॉट लिया गया।
 
जेल से बाहर निकलने के बाद पूर्व अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने खिलाफ लगे आपराधिक मामलों पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ये सभी मामले चुनावी हस्तक्षेप हैं। ट्रंप के जेल पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में ट्रंप समर्थक पहुंच गए।
 
ट्रंप पर आरोप है कि जॉर्जिया में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों को पलटने की साजिश रची थी। कहा जा रहा है कि ट्रंप के जेल में सरेंडर करने से प्रेसिडेंसी चुनाव के लिए उनकी रेटिंग बढ़ सकती है।
 
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी मगशॉट तस्वीर को ट्वीट किया है। देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

<

https://t.co/MlIKklPSJT pic.twitter.com/Mcbf2xozsY

— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) August 25, 2023 >
क्या होता है मग शॉट : अमेरिकी कानूनों के अनुसार, पुलिस द्वारा आरोपित के चेहरे की फोटो खींचने को मग शॉट कहते हैं। मग शाट का सामना करने वाले वह अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख