गुरु ने किया 42 शिष्याओं का यौन शोषण

Webdunia
मंगलवार, 1 मई 2018 (11:50 IST)
रियो दि जिनरियो। ब्राजील के एक कोच को युवा जिम्नास्टों के यौन उत्पीड़न के आरोप में उनके क्लब ने पद से हटा दिया है। उन पर करीब 42 जिम्नास्टों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
 
टीवी ग्लोबो की रिपोर्ट के एक दिन बाद फर्नांडो डि कार्वाल्हो लोपेस को उनके क्लब एमईएससी ने नौकरी से निकाल दिया जहां वह दो दशक से युवा जिम्नास्टों को प्रशिक्षण दे रहे थे। 
 
क्लब ने एक बयान में कहा कि पहला आरोप सामने आने के बाद ही कोच को प्रशासनिक पद पर स्थानांतरित कर दिया गया था। 
 
रियो ओलंपिक से ठीक पहले एक युवा जिम्नास्ट के माता-पिता से शिकायत मिलने के बाद उन्हें राष्ट्रीय टीम के स्टाफ से हटा दिया गया था। उन पर करीब 42 जिम्नास्टों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
 
उल्लेखनीय है कि इस साल की शुरुआत में एक अमेरिकी खेल डॉक्टर लैरी नेस्सार को ओलंपिक जिमनास्ट समेत कई महिलाओं और लड़कियों के यौन उत्पीड़न के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख
More