Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Twitter में होगी छंटनी, CEO के बाद अब कर्मचारियों की बारी, क्या है मस्क का प्लान?

हमें फॉलो करें Twitter में होगी छंटनी, CEO के बाद अब कर्मचारियों की बारी, क्या है मस्क का प्लान?
, रविवार, 30 अक्टूबर 2022 (10:15 IST)
न्यूयॉर्क। CEO पराग अग्रवाल समेत 4 दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखने वाले एलन मस्क का इरादा अब ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी करने का है। हालांकि पता नहीं चला है कि मस्क 7,500 कर्मचारियों में से कितने की छंटनी करेंगे। कुछ दिन पहले ही मस्क ने 44 अरब डॉलर के सौदे में सोशल मीडिया कंपनी का अधिग्रहण पूरा किया है।
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ की खबर के अनुसार, मस्क की योजना ट्विटर से कर्मचारियों की छंटनी जल्द शुरू करने की है। इस स्थिति की जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से खबर में कहा गया है कि कुछ प्रबंधकों को ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाने को कहा गया है जिन्हें हटाया जा सकता है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण पूरा करने के बाद कंपनी में सभी स्तरों पर छंटनी का आदेश दिया है। कुछ टीमों की संख्या अन्य की तुलना में अधिक छोटी की जाएगी।
 
दावा किया जा रहा है कि ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी एक नवंबर से ‘पहले’ होगी। इसी दिन कर्मचारियों को अपने पारिश्रमिक के हिस्से के रूप में शेयर अनुदान मिलना है। इस तरह का अनुदान आमतौर पर कर्मचारियों के वेतन का एक बड़ा हिस्सा होता है।
 
मस्क के ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही इस तरह की चर्चा थी कि वह सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की संख्या में कटौती करेंगे। कुछ खबरों में तो यहां तक कहा गया है कि वह कर्मचारियों की संख्या में 75 प्रतिशत की कमी करेंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bharat Jodo Yatra : एक्ट्रेस पूनम कौर ने बताया, राहुल गांधी ने क्यों पकड़ा का हाथ?