अफगानिस्तान में बेरोजगारी से बढ़ा आर्थिक संकट, लोगों का जीना हुआ मुहाल

Webdunia
मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (08:12 IST)
काबुल। तालिबान शासित अफगानिस्तान में बेरोजगारी की ऊंची दर से लोगों का आर्थिक संकट बढ़ा है वहीं उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
 
टोलो न्यूज के अनुसार तालिबान अधिकारियों ने देश में मौजूदा आर्थिक और मानवीय संकट से उबरने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से नौ अरब डॉलर से अधिक की अफगान संपत्ति को मुक्त करने का आह्वान किया है।
 
इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता इनामुल्ला समांगानी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अमेरिका पर दबाव बनाने का पहले ही आह्वान किया गया है तथा अमेरिका को भी अफगान सरकार और यहां के लोगों की संपत्ति को मुक्त करना चाहिए। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा था कि अफगानिस्तान में 2.20 करोड़ से अधिक लोग भूख का सामना कर रहे हैं।
 
अफगानिस्तान के निवासियों का आरोप है कि वे अब अपनी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करने में भी असमर्थ होते जा रहे हैं। 5 सदस्यों के परिवार में अकेले कमाने वाला मजदूर 57 वर्षीय अब्दुल हमीद ने कहा कि मैं एक पेरासिटामोल की कीमत नहीं चुका सकता। मैं अपना और अपने छोटे बच्चों की देखभाल नहीं कर सकता।
 
एक अन्य निवासी रहमतुल्लह ने कहा, 'मैं चाहता हूं कि वस्तुओं की कीमतों में गिरावट आए। नौकरी के अवसर बढ़े और लोगों को उनके वेतन का भुगतान किया जाये। यदि लोगों के पास पैसा नहीं है, तो उनकी हालत खस्ता होगी।' (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More