dharma sangrah

सिएरा लियोन में इबोला का नया विषाणु मिला, इस खतरनाक बीमारी ने ली थी 11 हजार लोगों की जान

Webdunia
शनिवार, 28 जुलाई 2018 (07:18 IST)
फ्रीटाउन (सिएरा लियोन)। सिएरा लियोन की सरकार ने देश में चमगादड़ों में इबोला का एक नया विषाणु पाए जाने की जानकारी दी है। 2 साल पहले इबोला के प्रकोप के खत्म होने की पुष्टि की बाद अचानक यहां फिर से नया विषाणु मिलने की खबर सामने आई है।
 
इबोला विषाणु के प्रकोप के चलते पूरे पश्चिम अफ्रीका में 11,000 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विषाणु की नई बोमबली प्रजाति घातक इबोला बीमारी का रूप ले सकती है या नहीं? अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि यह विषाणु मनुष्यों तक फैल सकता है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी अमारा जाम्बई ने गुरुवार को कहा था कि इस वक्त यह नहीं पता चल सका है कि यह इबोला वायरस लोगों में फैला है या इससे लोगों में कोई बीमारी हुई है लेकिन यह मनुष्य की कोशिकाओं को संक्रमित करने में सक्षम है।
 
जाम्बई ने कहा कि यह शुरुआती चरण की खोज है, साथ ही उन्होंने आगे इस संबंध में अनुसंधान पूरा होने तक लोगों से शांत रहने की अपील की है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता हरोल्ड थॉमस ने कहा कि एहतियाती तौर पर लोगों को चमगादड़ खाने से बचना चाहिए। इबोला का सबसे भयंकर प्रकोप दक्षिणी गिनी में दिसंबर 2013 से फैलना शुरू हुआ था, जो बाद में 2 पड़ोसी पश्चिम अफ्रीकी देशों- लाइबेरिया और सिएरा लियोन तक फैल गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

नवीनतम

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की जीत के क्या हैं मायने

Top News 4 August: जम्मू कश्मीर में बादल फटे, चीन का न्यूक्लियर सीक्रेट बेनकाब, EPFO वेतन सीमा बढ़ाने को मंजूरी

योगी सरकार ने शुरू किया 'हर घर तिरंगा' अभियान, विद्यालयों से घर-घर पहुंचेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

अगला लेख