Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 30 June 2025
webdunia

कांगो में इबोला से पीड़ित लोगों की संख्या 13 तक पहुंची

Advertiesment
हमें फॉलो करें Congo
, रविवार, 5 अगस्त 2018 (11:25 IST)
किंशासा (कांगो)। कांगो के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में इबोला वायरस ने फिर से कहर फैलाया है और इससे पीड़ित लोगों की संख्या 13 पर पहुंच गई है जिनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि उत्तरी किवु प्रांत में खतरनाक इबोला वायरस के ताजा मामलों ने एक नई चुनौती पैदा कर दी है, क्योंकि इस वॉर जोन (युद्ध क्षेत्र) में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं।
 
निकटतम शहर बेनी और युगांडा और रवांडा से लगती हुई सीमा पर अत्यधिक आवाजाही के कारण इस बीमारी को रोकने के प्रयास जटिल हो रहे हैं। यह बीमारी प्रभावित लोगों और इससे मरने वाले लोगों के शरीर के द्रव से फैलता है।
 
कांगो ने इबोला के ताजा मामले सामने आने की घोषणा बुधवार को करते हुए इससे 4 लोगों के प्रभावित होने की पुष्टि की थी। दरअसल एक सप्ताह पहले ही उत्तर-पूर्व में इबोला फैलने के पुराने मामले खत्म होने की घोषणा की गई थी। इसमें 33 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में बेटी के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार