Hanuman Chalisa
✕

ई-मेल घोटाला, हजारों को लगाया करोड़ों का चूना, मिली यह सजा...

Webdunia
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (10:53 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका की एक अदालत ने एक नाइजीरियाई नागरिक को विश्व के हजारों लोगों से करोड़ों डॉलर ठगने से संबंधित ई-मेल घोटाले में शामिल होने पर 3 वर्ष और 5 महीने की कैद की सजा सुनाई है।
 
मैनहट्टन में कार्यवाहक अमेरिकी न्यायवादी जून किम के घोषणा के अनुसार न्यायाधीश पॉल क्रॉटी ने डेविड चुक्वुनेके ऐदिंदु (30) के खिलाफ सजा सुनाई है। उसे पिछले वर्ष ह्यूस्टन हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।
 
अमेरिकी अभियोजकों ने मंगलवार को अदालत में दाखिल एक दस्तावेज में बताया कि ऐदिंदु ने चीन में बैंक खाता खोलकर 2.5 करोड़ डॉलर से अधिक की ठगी की और अमेरिका के पीड़ितों के लिए इस धनराशि को वसूल करना मुश्किल होगा।
 
अभियोजकों ने कहा कि ऐदिंदु कंपनियों का प्रबंधक या विक्रेता बनकर उन कंपनियों के कर्मचारियों को ई-मेल के माध्यम से बड़ी धनराशि स्थानांतरित करने का निर्देश देता था। ऐसे घोटाले को व्यापार ई-मेल समझौता कहा जाता है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख