दुबई में तीन भारतीयों को 517 साल कैद की सजा

Webdunia
बुधवार, 11 अप्रैल 2018 (23:55 IST)
दुबई। दुबई की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले में तीन भारतीयों को 517 साल की कैद की सजा सुनाई है। यह मामला करोड़ों डॉलर के धोखाधड़ी मामले में हजारों निवेशकों को चूना लगाने से जुड़ा है। कंपनी ने भारी-भरकम रिटर्न का वादा कर निवेशकों से पैसा जुटाया और रिटर्न में विफल रही।


मीडिया के अनुसार, आरोपियों में गोवा का सिडनी लेमोज, उसकी पत्नी वालनी व रेयान डिसूजा है। लेमोज एक विदेशी मुद्रा कारोबार कंपनी एक्सेंटियल का मुख्य कार्यकारी था। कंपनी ने भारी-भरकम रिटर्न का वादा कर निवेशकों से पैसा जुटाया और रिटर्न में विफल रही। इससे निवेशकों को लगभग 20 करोड़ डॉलर का चूना लगा।

'गल्फ न्यूज' के अनुसार, इन तीनों के खिलाफ 515 मामले दर्ज किए गए थे। इनमें से 513 मामलों में उन्हें हर मामले में एक साल व दो मामलों में दो-दो साल की कैद की सजा सुनाई गई। इनमें से लेमोज को पिछले साल जनवरी में गिरफ्तार किया गया, जबकि डिसूजा को भी बाद में पकड़ लिया गया। वालनी अभी फरार बताई गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More