Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नेपाल से दुबई जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, 169 यात्री थे सवार

हमें फॉलो करें नेपाल से दुबई जा रहे विमान के इंजन में लगी आग, 169 यात्री थे सवार
, मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 (00:35 IST)
काठमांडू। नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुबई जा रहे एक विमान के एक इंजन में आग लग गयी। विमान में करीब 169 लोग सवार हैं। हवाईअड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने बताया कि ‘फ्लाई दुबई’ का यह विमान वापस लौट आया और उसे नीचे उतारे जाने की कवायद की जा रही है।
 
सूत्रों के मुताबिक, हवाईअड्डे पर दमकल वाहनों को अलर्ट पर रखा गया है। विमान में 50 नेपाली यात्रियों सहित 169 से अधिक लोग सवार हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pakistan: स्वात घाटी में पुलिस थाने पर आत्मघाती हमला, 10 व्यक्तियों की मौत