सऊदी अरब के रियाद तेल संयंत्र में ड्रोन हमला, कोई हताहत नहीं

Webdunia
शनिवार, 20 मार्च 2021 (11:23 IST)
दुबई। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक तेल संयंत्र पर ड्रोन हमला हुआ। इस हमले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। सऊदी की सरकारी समाचार समिति 'सऊदी प्रेस एजेंसी' ने बताया कि शुक्रवार हुए इस हमले में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और तेल आपूर्ति बाधित नहीं हुई।

ALSO READ: अमेरिका ने ताइवान को दी ड्रोन बेचने की मंजूरी, चीन की और बढ़ेगी नाराजगी
 
इस हमले की अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है और प्राधिकारियों ने संयंत्र का नाम नहीं बताया है, लेकिन देश की दिग्गज तेल कंपनी 'सऊदी अरेबियन ऑइल कंपनी' (सऊदी अरामको) रियाद के दक्षिण-पूर्व में एक रिफाइनरी संचालित करती है।

सऊदी अरब ने इस हमले के लिए हूती विद्रोहियों को जिम्मेदार नहीं ठहराया है, लेकिन कुछ घंटों पहले हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल येहिया सैरी ने कहा था कि हूती विद्रोहियों ने रियाद में अरामको के एक संयंत्र पर 6 ड्रोन दागे हैं।
 
सऊदी नीत गठबंधन बल यमन में दक्षिणी सीमा पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और इसी कारण देश पर हवाई हमले बढ़ गए हैं। हाल में प्रतिदिन 5,50,000 बैरल की क्षमता वाली देश की सबसे बड़ी कच्चे तेल की रिफाइनरी में ड्रोन हमला हुआ था जिसके बाद सऊदी अरब के क्षेत्रीय दुश्मनों की बढ़ती क्षमताओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

इस बार कश्मीर के चुनाव मैदान में हैं 25 पूर्व आतंकी, अलगाववादी और जमायते इस्लामी के सदस्य

300 साल पुरानी भोग प्रथा, 2014 में मिला GI टैग, अब प्रसाद में पशु चर्बी, क्‍या है Tirupati Controversy?

चित्तौड़गढ़ के एक गांव में पाषाण युग की शैल चित्रकारी मिली

संभल में दुष्कर्म पीड़िता की हत्या, 20 दिन पहले जेल से रिहा आरोपी ने मारी गोली

प्रियंका पर रीजीजू का पलटवार, संसदीय परंपराओं की याद दिलाई

अगला लेख
More