भारत-चीन सीमा विवाद पर ट्रंप बोले, दोनों देशों की मदद करने का प्रयास करेंगे

Webdunia
रविवार, 21 जून 2020 (09:17 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव को कम करने की खातिर अमेरिका दोनों देशों से बात कर रहा है।
 
ओकलाहोमा में कोविड-19 संकट के बीच अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करने जाने के लिए मरीन वन पर सवार होने से पहले ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'यह बहुत ही मुश्किल हालात हैं। हम भारत से बात कर रहे हैं। हम चीन से भी बात कर रहे हैं। वहां उनके बीच बड़ी समस्या है।'
 
भारत और चीन के बीच बने हालात को लेकर ट्रंप से उनके आकलन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'वहां उनके बीच टकराव है। देखते हैं क्या होता है। हम उनकी मदद करने का प्रयास करेंगे।'
 
बीते कुछ दिन से पूरा ट्रंप प्रशासन पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय क्षेत्र में चीन की सेना की अवैध घुसपैठ के मामले में भारत के पक्ष में खड़ा नजर आया है।
 
इस हफ्ते की शुरुआत में लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सेना की घुसपैठ के बाद दोनों ओर के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे।
 
अमेरिकी खुफिया सूत्रों के मुताबिक इस झड़प के दौरान भारतीय जवानों ने चीन के 35 से अधिक सैनिकों को मार दिया।
 
अमेरिका ने चीन पर भारत समेत अन्य पड़ोसियों के साथ सीमा पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि चीन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ रहे इन देशों के वर्तमान हालात का फायदा उठाना चाहता है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

Chhattisgarh : नारायणपुर में 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, इस साल कुल 97 ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और बीजापुर में 7 नक्सली गिरफ्तार

Pakistan : बलूचिस्तान में 5 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों पर किया था हमला

Maharashtra : अलग-थलग पड़े लोगों को एक साथ आना चाहिए, राज और उद्धव के साथ आने की अटकलों पर BJP का बयान

Supreme Court को कमजोर करने में जुटी है BJP, जानिए किसने लगाया यह बड़ा आरोप

अगला लेख
More