व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, ट्रंप को प्रेस कॉन्फ्रेंस से सुरक्षित ले जाया गया

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (07:07 IST)
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी की घटना के बाद अमेरिकी गुप्तचर सेवा के एजेंट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोनावायरस पर चल रहे एक संवाददाता सम्मेलन के बीच से सुरक्षित स्थान पर ले गए। सोमवार को हुई इस घटना के कुछ देर बाद ही ट्रंप संवाददाता सम्मेलन में लौट आए और कहा कि सब नियंत्रण में है।
 
ट्रंप ने संवाददाता सम्मेलन दोबारा शुरू करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस में सब नियंत्रण में है। हमेशा त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के लिए मैं गुप्तचर सेवा का शुक्रिया अदा करता हूं। यहां गोलीबारी हुई थी और किसी को अस्पताल ले जाया गया है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे उस व्यक्ति की हालत की जानकारी नहीं है। ऐसा प्रतीत होता है कि उस व्यक्ति को गुप्तचर सेवा के कर्मी ने गोली मारी। हम देखते हैं क्या हुआ है? ट्रंप के व्हाइट हाउस में जेम्स ब्रैडी संवाददाता सम्मेलन कक्ष में पत्रकारों से बातचीत शुरू करते ही यह घटना हुई।
 
 
ट्रंप ने बाद में पत्रकारों को बताया कि उन्हें ओवल कार्यालय ले जाया गया था। उन्होंने कहा कि हमें ओवल कार्यालय ले जाया गया था। संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप के साथ वित्तमंत्री स्टीवन म्नुचिन भी मौजूद थे। ट्रंप के वहां से जाने के थोड़ी देर बाद गुप्तचर सेवा ने ट्वीट कर घटना की पुष्टि की थी। उसने ट्वीट किया कि एक व्यक्ति तथा गुप्तचर सेवा के एक अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है। कानून प्रवर्तन अधिकारी घटनास्थल पर हैं। घटना के दौरान व्हाइट हाउस परिसर में घुसने की कोई कोशिश नहीं हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More