Publish Date: Wed, 08 Nov 2017 (10:20 IST)
Updated Date: Wed, 08 Nov 2017 (10:23 IST)
सोल। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बुधवार सुबह उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच असैनिक क्षेत्र (डीएमजेड) की अघोषित यात्रा को खराब मौसम के कारण रद्द करना पड़ा।
आधिकारिक प्रवक्ता सरा सांडर्स से मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप अपनी दक्षिण कोरिया यात्रा का आखिरी दिन दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन के साथ डीएमजेड की यह अघोषित यात्रा करने की योजना थी। ट्रंप ने डीएमजेड पहुंचने के लिए दो बार प्रयास किया, लेकिन कोहरे के कारण उनको अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। (वार्ता)