Hanuman Chalisa

कौन है डेविड ड्यूक जिसे ट्व‍िटर ने स्‍थाई रूप से कर दि‍या प्रत‍िबंधि‍त?

नवीन रांगियाल
रविवार, 2 अगस्त 2020 (13:43 IST)
Photo : Social media
श्वेतों को सर्वोच्च नस्ल मानने वाले संगठन ‘कु क्लक्स क्लां’ (केकेके) के पूर्व ग्रैंड विजार्ड डेविड ड्यूक को ट्वि‍टर ने हाल ही में स्‍थाई रूप से बैन कर दिया है।

ड्यूक ने सोशल मीड‍ि‍या प्‍लेटफॉर्म के नियमों का उल्‍लंघन किया था। बताया गया कि उनका आखिरी ट्वीट होलोकॉस्‍ट डेन‍ियर रूडोल्‍फ के साथ इंटरव्‍यू से संबंधि‍त था। यह हेट स्‍पीच से जुड़ा था।

बता दें कि मार्च में ही ट्वि‍टर ने अपनी कंटेंट पॉल‍िसी में बदलाव किया गया था, जिसके मुताबि‍क यूजर्स को अब घृणास्‍पद यानी हेट स्‍पीच जैसे कंटेंट पोस्‍ट करने की अनुमत‍ि नहीं है।

दरअसल ट्व‍िटर ही नहीं बल्‍कि कुछ ही समय पहले यूट्यूब ने भी ड्यूक को प्रत‍िबंधि‍त किया था। दरअसल पिछले दिनों ट्विटी ही नहीं कई दूसरी सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ने अपनी कंटेंट पॉल‍ि‍सी में बदलाव किया है। पिछले दिनों अमेरिका में ब्‍लैक लाइव्‍स मेटर मूवमेंट के दौरान ऐसा बहुत देखने को म‍िला था जिसके बाद सोशल नेटवर्किंग बेवसाइट रेडइट ने भी अपनी पॉलिसी में बदलाव किया था।

आखि‍र कौन है ड्यूक?
ड्यूक श्वेतों को सर्वोच्च नस्ल मानने वाले संगठन ‘कु क्लक्स क्लां’ (केकेके) के 1974 से 1978 तक लीडर रह चुके हैं। वे व्‍हाइट सुप्रीमिस्‍ट और एंटी सेमिट‍िज्‍म के तौर पर एक बहुत बडी पहचान रखते हैं। उन्‍हें अमेरिका में श्‍वेत वर्ग का चेहरा माना जाता है।

बता दें कि अमेरिका में हाल ही में श्‍वेत और अश्‍वेत को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक अश्‍वेत व्‍यक्‍त‍ि जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी। जिसके बाद पूरे अमेरिका में ब्‍लैक लाइव्‍स मेटर अभि‍यान चलाया गया था। आज भी अमेरिका में काले और गोरे वर्ग के बीच अपने-अपने अस्‍ति‍त्‍व को लेकर बहस जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

भाजपा का बड़ा फैसला: तरुण चुघ बने गुजरात भाजपा के नए प्रभारी

दक्षेश्वर महादेव मंदिर: सावन में क्यों खास है कनखल का यह शिव धाम?

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

अगला लेख