लोकतंत्र खतरे में, नफरती भाषण बढ़ रहे हैं : UN

Webdunia
मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 (23:29 IST)
78th session of United Nations General Assembly: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत में जी20 नेताओं को दिए गए अपने संदेश को याद करते हुए मंगलवार को कहा कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए ‘वैश्विक समझौते’ करने का समय आ गया है।
 
उन्होंने यहां राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों से कहा कि दुनिया को मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए खेल कौशल की नहीं बल्कि नेतृत्व कौशल की जरूरत है।
 
गुतारेस ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 78वें सत्र में अपने संबोधन में विश्व नेताओं से कहा कि देशों के बीच विभाजन गहरा हो रहा है। लोकतंत्र खतरे में है। अधिनायकवाद बढ़ रहा है। असमानताएं बढ़ रही हैं और नफरत फैलाने वाले भाषण बढ़ रहे हैं।
 
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि हमारी दुनिया को नेतृत्व की जरूरत है, ना कि खेल कौशल और गतिरोध की। जैसा कि मैंने जी20 के नेताओं से कहा कि यह वैश्विक समझौते का समय है। राजनीति एक समझौता है। कूटनीति एक समझौता है। प्रभावी नेतृत्व एक समझौता है। संरा प्रमुख इसके पहले नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे।
 
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दुनिया के सामान्य हित और शांति तथा समृद्धि के साझा भविष्य के निर्माण में समझौता करना नेताओं की विशेष जिम्मेदारी है। (भाषा)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा, PM नरेन्द्र मोदी के देश के नाम संबोधन की 15 बड़ी बातें

बलूच नेता जीयंद ने पाकिस्‍तान पर साधा निशाना, बोले- उसके हाथ खून से रंगे हुए हैं, भारत से भाईचारे की हर बात एक धोखा

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत-पाक के बीच मैंने करवाया सीजफायर, परमाणु युद्ध की थी आशंका

अमेरिकी मध्‍यस्‍थता पर शरद पवार ने उठाए सवाल, बोले- मोदी सरकार स्पष्ट करे क्यों दी अनुमति

सीबीएसई 10वीं-12वीं के रिजल्ट को लेकर digilocker पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब घोषित होंगे नतीजे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : आदमपुर एयरबेस पर जवानों से मिले पीएम मोदी, पाकिस्तान ने माना ऑपरेशन सिंदूर में 51 की मौत

डर की यादें और शांति की उम्‍मीद लेकर लौटे, अभी भी दहशतजदा है LoC पर बसे गांवों के लोग

CBSE 12th results: सीबीएसई 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

अमृतसर के 5 गांवों में जहरीली शराब का कहर, 14 की मौत, 6 गंभीर

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन

अगला लेख