Daily Horoscope
✕

दीपिका पादुकोण बोलीं, मैं तब मानसिक बीमारी से गुजरी

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (23:15 IST)
दावोस। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मंगलवार को अवसाद और मानसिक समस्याओं के मुद्दे पर कहा कि उन्हें इस समस्या का तब सामना करना पड़ा था, जब वे पेशेवर रूप से काफी अच्छा कर रही थीं और एक अच्छे रिश्ते में भी थी और इस बीमारी की बिलकुल भी आशंका तक नहीं थी।
ALSO READ: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में 'क्रिस्टल अवॉर्ड' से सम्मानित
विश्व आर्थिक मंच 2020 में अदाकारा ने कहा कि लोग उनसे पूछते थे कि वे कैसी हैं और वे इसका झूठा जवाब 'अच्छी हूं' लंबे समय तक देती रहीं।
 
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेएसुस ने कहा कि मानसिक बीमारी का सामना कर रहे लोगों को न केवल सामाजिक उपहास का सामना करना पड़ता है बल्कि वे भेदभाव का भी सामना करते हैं। इसके अलावा इस समस्या से गुजर रहे लोगों के इलाज के लिए भी अच्छी व्यवस्था नहीं है।
ALSO READ: फिल्म 'छपाक' में मालती के किरदार के लिए दीपिका पादुकोण को मिल रहीं खूब सरहाना
भारत में प्रत्येक 10 लाख पर सिर्फ 3 मनोचिकित्सक हैं। क्रिस्टल पुरस्कार से सम्मानित पादुकोण 2014 में क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार हुई थीं। इसके बाद उन्होंने मानसिक समस्याओं का सामना कर रहे लोगों के लिए 'लिव, लव, लॉफ फाउंडेशन' की स्थापना की थी। इस दौरान दीपिका ने अवसाद का शिकार होने से लेकर उससे उबरने की कहानी भी बयां की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

ईरान में भीषण सड़क हादसा, कर्मचारियों को ले जा रही बस पलटी, 12 की मौत, 16 घायल

कश्मीर के गुलमर्ग में कड़ाके की ठंड, तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक लुढ़का

Weather Update : कई राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

अगला लेख