Corona virus के प्रति सतर्क करने वाले चीनी डॉक्टर ली वेनलियांग की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (22:48 IST)
बीजिंग। चीन में जानलेवा कोरोना वायरस (Corona virus) का सबसे पहले पता लगाने और इस वायरस से सतर्क करने वाले डॉक्टर ली वेनलियांग की इस वायरस की चपेट में आने से शुक्रवार को मौत हो गई।

डॉक्टर वेनलियांग ने कोरोना वायरस को लेकर सबसे पहले चेतावनी दी थी, तब सोशल मीडिया के जरिए अफवाह फैलाने के आरोप में उनके खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी किया था। डॉक्टर वेनलियांग ने दिसंबर के अंत में वायरस को लेकर लोगों को सतर्क किया था।

चीन की आधिकारिक मीडिया पीपुल्स डेली और वीबो ने डॉक्टर वेनलियांग (34) की आज सुबह कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत की पुष्टि की है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

लोग इसे लेकर क्रोध व्यक्त कर रहे हैं कि कोरोना वायरस के खिलाफ चेताने पर डॉक्टर के साथ अच्छा व्यवहार नहीं हुआ और प्रशासन ने इस संबंध में कोई कदम भी नहीं उठाए।

डॉक्टर वेनलियांग की मौत बीजिंग समय अनुसार रात 2 बजकर 58 मिनट पर वुहान सेंट्रल हॉस्पिटल में हुई है।डॉक्टर की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके एक सहयोगी ने वेइबो पर लिखा, वे एक हीरो हैं जिन्होंने अपने जीवन की परवाह किए बिना दूसरों को सतर्क किया।

डॉक्टर वेनलियांग ने पिछले साल 30 दिसंबर को एक चैट ग्रुप में अपने साथी डॉक्टरों को संदेश भेजकर इस कोरोना वायरस के खतरे के बारे में बताया था। डॉक्टर वेनलियांग ने अपने साथी डॉक्टरों को चेतावनी दी थी कि वे इस वायरस से बचने के लिए खास तरह के कपड़े पहनें।

कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद डॉक्टर वेनलियांग को 12 जनवरी को अस्पताल में भर्ती किया गया गया था। उन्हें एक मरीज के संपर्क में आने के बाद इस वायरस का संक्रमण हुआ था।

गौरतलब है कि नोवेल कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर में चीन के वुहान शहर में सामने आया था और इसके बाद यह वायरस 25 से अधिक देशों में फैल गया। चीन में कोरोना वायरस से अभी तक 636 लोगों की मौत हो गई है और 31,161 लोगों में इस संक्रमण के पाए जाने की पुष्टि हुई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर गत सप्ताह वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा गहरे दबाव का क्षेत्र, 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

ऑस्ट्रेलिया के वर्क एंड हॉलीडे वीजा में अब भारत भी

live : केजरीवाल शाम 4.30 बजे देंगे इस्तीफा, कौन होगा दिल्ली का नया CM?

श्री नरेन्द्र मोदी के रूप में विशाल भारत को मिला विश्वदृष्टि-सम्पन्न नेतृत्व: डॉ. मोहन यादव

डॉक्टरों की 99 प्रतिशत मांगें मान लीं, पुलिस आयुक्त को हटाया जाएगा, बैठक के बाद बोलीं ममता बनर्जी

अगला लेख
More