क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 66000 डॉलर के पार

Webdunia
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (16:34 IST)
दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने बुधवार को रिकॉर्ड स्तर 66 हजार डॉलर के पार पहुंच गया। 21 अक्टूबर 2020 को इसका मूल्य 12 हजार 844 डॉलर था।
 
बिटकॉइन की कीमत वॉल स्ट्रीट पर बिटकॉइन ETF के लॉन्च होने के बाद पहली बार इतनी ऊंचाई पर पहुंची है। हालांकि गुरुवार को यह थोड़ा गिरकर 65 हजार 861 डॉलर पर आ गई। 
 
बुधवार को इसका मूल्य रिकॉर्ड 66 हजार डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के खुलने बाद यूएस समयानुसार बुधवार को सुबह 10:52 बजे बिटकॉइन 7.6 प्रतिशत बढ़कर 66 हजार 901 डॉलर पर पहुंच गया था। ट्रेडिंग के पहले दिन ETF ने करीब 5 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया। 
 
बताया जा रहा है कि निवेशकों के बढ़ते रुझान के चलते बिटकॉइन में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। यह बिटकॉइन की बढ़ती स्वीकार्यता की ओर भी इशारा कर रहा है। 
 
उल्लेखनीय है कि एक महीने पहले इसका मूल्य 48  हजार 159 डॉलर के आसपास था, जबकि एक वर्ष पहले यानी 21 अक्टूबर 2020 को 12 हजार 844 डॉलर था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: मेघालय से असम के बीच मेगा हाईवे, मोदी सरकार ने किसानों को भी दी राहत

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, रॉ के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी अध्यक्ष

अफरीदी ने चाय के लिए शिखर को किया आमंत्रित, धवन ने की बोलती बंद, दिलाई कारगिल युद्ध की याद

रामजी लाल सुमन ने राष्ट्रपति से लगाई सुरक्षा की गुहार, यूपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

द. कोरिया ने किया दावा, रूस के लिए लड़ते 4700 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए या घायल हुए

अगला लेख