Nobel Prize 2023 : क्लाउडिया गोल्डिन को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार

Webdunia
सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (23:02 IST)
Nobel Prize in Economy 2023 : अमेरिका की क्लाउडिया गोल्डिन (Claudia Goldin) को सोमवार को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) दिया गया है। हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर गोल्डिन को श्रम बाजार में महिलाओं पर उनके शोध के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। नोबेल कमेटी ने लेबर मार्केट में गोल्डिन की रिसर्च को बेहतरीन माना है।

खबरों के अनुसार, अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में दिए जाने वाले नोबेल प्राइज में एक और नाम जुड़ चुका है। इस बार अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार हार्वर्ड विश्वविद्यालय की प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन को दिया गया है। अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिए दाने वाले स्वेरिजेस रिक्सबैंक पुरस्कार के विजेता को 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना यानी करीब 9 लाख 7 हजार डॉलर दिए जाते हैं।

'द नोबल प्राइज' ने अपने अधिकारिक ट्विटर/ एक्‍स हैंडल पर लिखा, रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने महिलाओं के श्रम बाजार के परिणामों के बारे में हमारी समझ को उन्नत करने के लिए क्लाउडिया गोल्डिन को अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान के क्षेत्र में स्वेरिगेस रिक्सबैंक पुरस्कार 2023 देने का निर्णय लिया है।


नोबेल कमेटी ने लेबर मार्केट में गोल्डिन की रिसर्च को बेहतरीन माना है। लेबर मार्केट रिसर्च में महिलाओं के साथ हो रहे पक्षपात और उनकी कमाई को लेकर गोल्डिन ने रिसर्च किया है। उन्होंने 200 साल के आंकड़ों की स्टडी कर ये रिपोर्ट तैयार की है। साल 2022 में अर्थशास्त्र का नोबेल बैंकिंग सेक्टर के 3 एक्सपर्ट अर्थशास्त्री बेन बेर्नाक, डगलस डायमंड और फिलिप डिविग को दिया गया था। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर/एक्स
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुनीता विलियम्स के बालों पर फिदा हुए ट्रंप, किया यह वादा

राजीव गांधी पर फिर बोले मणिशंकर अय्यर, जानिए अब क्या कह दिया

ट्रंप चाल से परेशान चीन ने भारत की ओर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

प्रणब मुखर्जी स्मारक के पास बनेगा पूर्व पीएम मनमोहन का स्मारक

कर्नाटक में स्कूलों में सप्ताह में 6 दिन मिलेंगे अंडे और केले

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: हिमाचल में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा रद्द, पेपर लीक की आशंका के चलते फैसला

डोनाल्ड ट्रंप का दावा, भारत सरकार टैरिफ में कटौती के लिए तैयार

अमेरिकी शुल्‍क मामले में WTO प्रमुख ने व्यापार भागीदारों से की यह अपील

Delhi Airport पर CISF की महिला हेड कांस्टेबल ने की आत्महत्या

सीरिया में फिर भड़की हिंसा, असद समर्थक लड़ाकों ने की 70 लोगों की हत्‍या

अगला लेख
More