Biodata Maker

चीनी वैज्ञानिकों ने किया दुनिया का पहला प्रकाश आधारित क्वांटम कम्प्यूटर बनाने का दावा

Webdunia
शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (17:53 IST)
बीजिंग। चीन के वैज्ञानिकों ने प्रकाश आधारित दुनिया का पहला क्वांटम कम्प्यूटर बनाने का दावा किया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कम्प्यूटर पारंपरिक सुपर कम्प्यूटर के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से कार्य कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया में शनिवार को प्रकाशित खबर के मुताबिक यह वैज्ञानिकों को मिली बड़ी सफलता है जिसकी मदद से ऐसी शक्तिशाली मशीन को बनाने के तरीके में मौलिक बदलाव आएगा।
ALSO READ: ब्रह्मपुत्र नदी पर चीनी बांध पर भारत ने कहा- स्थिति पर हमारी नजर, हम चीन से संपर्क में हैं
इस संबंध में 'जर्नल साइंस' में प्रकाशित अनुसंधान पत्र के हवाले से सरकारी अखबार 'चाइना डेली' ने बताया कि 'जियूझांग' क्वांटम कम्प्यूटर भरोसेमंद तरीके से 'क्वांटम अभिकलनात्‍मक श्रेष्ठता' (कम्प्यूटेशनल एडवांटेज) का प्रदर्शन कर सकता है, जो कम्प्यूटर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि है।
 
उल्लेखनीय है कि क्वांटम कम्प्यूटर बहुत तेजी से काम करते हैं, जो पारंपरिक कम्प्यूटर के लिए संभव नहीं है। क्वांटम कम्प्यूटर की मदद से भौतिक विज्ञान, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धि हासिल होती है। खबर के मुताबिक इस सुपर कम्प्यूटर का नाम 'जियूझांग' नामक गणित के प्राचीन चीनी ग्रंथ के नाम पर दिया गया है।
 
यह सुपर कम्प्यूटर जो गणना मात्र 200 सेकंड में कर सकता है, उसे करने में पारंपरिक पद्धति से बने दुनिया के सबसे तेज कम्प्यूटर 'फुगाकू' को 60 करोड़ साल लगेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल गूगल द्वारा 53 क्यूबिट क्वांटम कम्प्यूटर बनाने की घोषणा के बाद सुपर कम्प्यूटर के क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है। खबर के मुताबिक जियूझांग 76 फोटॉन में हेरफेर कर जटिल गणना करता है जबकि गूगल का क्वांटम कम्प्यूटर सुपर कंडक्टिव वस्तुओं का इस्तेमाल करता है।
 
उल्लेखनीय है कि गत कुछ वर्षों से चीन क्वांटम प्रौद्योगिकी में महारत हासिल करने के लिए भारी निवेश कर रहा है। चीन की विज्ञान अकादमी ने बताया कि वर्ष 2017 में चीन ने क्वांटम संचार उपग्रह को प्रक्षेपित किया था, जो हैक नहीं किया जा सकता और सुरक्षा की अत्याधुनिक विशेषताओं से लैस है। इसके अगले साल चीन ने 2,000 किलोमीटर लंबी 'हैक प्रूफ' क्वांटम संचार लाइन का उद्घाटन किया जिसे देश की राजधानी बीजिंग से आर्थिक मुख्यालय शंघाई के बीच स्थापित किया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

आज आएगा मध्यप्रदेश का पहला डिजिटल बजट, 3 साल के रोडमैप के साथ युवा, किसान और महिलाओं पर होगा फोकस

LIVE: यूपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

अगला लेख