चीन में 7.0 तीव्रता का भूकंप

Webdunia
मंगलवार, 8 अगस्त 2017 (23:59 IST)
चीन के दक्षिण पश्चिम सिचुआन प्रांत के च्याझाइगाव काउंटी में मंगलवार की रात रिक्टर पैमाने पर 7.0 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिसमें पांच लोगों की जान चली गई और 63 लोग घायल हो गए।
 
शिन्हुआ संवाद समिति ने चीन के भूकम्प नेटवर्क्स सेंटर के हवाले से जारी बयान में बताया कि भूकम्प स्थानीय समयानुसार रात 9 बजकर 29 मिनट पर आया, जिसका केन्द्र सतह से 20 किलोमीटर नीचे था।
 
सरकारी टीवी ने पांच लोगों की मौत की और 63 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है। सभी मारे गए लोग पर्यटक हैं। 30 घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है।
 
भूस्खलन, बाढ़ से 24 व्यक्तियों की मौत :  चीन के दक्षिणपश्चिम सिचुआन प्रांत में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ की चपेट में एक गांव के आने से 24 व्यक्तियों की मौत हो गई। लियांगशान यी स्वायत्त प्रांत की प्यूगे काउंटी के गेंगडी गांव में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6 बजे आई बाढ़ में चार व्यक्ति घायल हो गए जबकि एक अन्य लापता है। भारी बारिश से गांव में भूस्खलन भी हुआ है। अभी तक बाढ़ से 577 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 71 मकान नष्ट हो चुके हैं। राहत कार्य जारी हैं और लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

अगला लेख