37 लाख रुपए का कर्ज चुकाने से बचने के लिए बदला हुलिया

Webdunia
रविवार, 30 जुलाई 2017 (19:57 IST)
बीजिंग। चीन में 59 वर्षीय एक महिला ने 37 लाख 10 हजार रुपए का कर्ज चुकाने से बचने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा कर अपना हुलिया बदल लिया।
 
हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान की एक अदालत ने झू नाजुआन को इस वर्ष की शुरुआत में दो करोड़ 50 लाख  युआन का कर्ज चुकाने के लिए कहा था। इसके बाद झू ने प्लास्टिक सर्जरी करवा ली और गायब हो गई।
 
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक जुलाई में पता चला कि झू चीन के दक्षिणी शहर  शेनझेन में है जहां पुलिस अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया और वे उसके नए रूप को देख कर चकित रह गए।
 
एक पुलिसकर्मी ने बताया, ‘हम उसे देखकर बहुत हैरान हुए। वह 30 साल की लग रही थी और हमारे पास जो  तस्वीरें हैं उससे काफी अलग लग रही थीं।’
 
झू ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन की टिकटें खरीदने के लिए लोगों के आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया और  अपनी नई पहचान को पुख्ता करने के लिए बैंक कार्ड लिए। हाल ही में वुहान के न्यायिक अधिकारियों ने कर्ज  चुकाने से बचने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू की है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी के बीच सीटों का फॉर्मूला तय

गुरमीत राम रहीम पर चलेगा मुकदमा, सीएम मान ने दी अभियोजन को मंजूरी

Gold Silver Price Today : चांदी 1 लाख रुपए के पार, सोना 81000 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

दो स्‍टेट और 2 मुख्‍यमंत्री, क्‍यों कह रहे हैं बच्‍चे पैदा करो, क्‍या ये सामाजिक मुद्दा है या कोई पॉलिटिकल गेम?

सभी देखें

नवीनतम

Cyclone Dana : दाना की दहशत, 120KM स्पीड वाला चक्रवाती तूफान कितना खतरनाक, क्या बोला IMD

कारखानों में काम करने वाले 40 प्रतिशत कामगार नई नौकरी की तलाश में

पराली जलाने की घटनाएं: हरियाणा सरकार ने कृषि विभाग के 24 अधिकारियों को निलंबित किया

Bomb threat : 50 उड़ानों में बम की धमकी मिली, 9 दिन में कंपनियों को 600 करोड़ का नुकसान

बम की फर्जी सूचना देने वाले नाबालिग लड़के ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस जुटी जांच में

अगला लेख
More