चीन ने अमेरिका को दी नसीहत, अपनी जुबान बंद रखे..।

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (00:05 IST)
बीजिंग। चीन ने अमेरिका के एक शीर्ष नौसेना अधिकारी की इस आलोचना का शुक्रवार को खंडन किया कि वह हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत बन गया है। चीन ने यह भी कहा कि अमेरिका को अन्य देशों की तरफ से नहीं बोलना चाहिए।


अभी हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा के साथ एक परिचर्चा के दौरान अमेरिकी प्रशांत कमान के कमांडर एडमिरल हैरी हैरीस ने कहा था, चीन हिंद प्रशांत में विध्वंसक परिवर्तनकारी ताकत बन गया है। वहां जो विश्वास की कमी है, उसकी वजह वही है। हैरीस ने कहा था कि जब चीन ने उस समुद्री क्षेत्र पर दावा किया है जिस पर आसियान (वियतनाम, मलेशिया और फिलीपिन उसके सदस्य हैं) भी अपना दावा करता है।

अमेरिकी नौसैन्य कमांडर का इशारा संसाधन समृद्ध दक्षिण चीन सागर में समुद्री विवाद की ओर था। चीन पूर्व दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनई और ताईवान उसके दावे का प्रतिवाद करते हैं।

हैरीस ने दक्षिण चीन सागर के विवाद के मद्देनजर वियतनाम, मलेशिया और फिलीपीन की चिंता की भी चर्चा की। हैरीज की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, हमने इन देशों से तो नहीं सुना कि वे चीन की गतिविधियों से चिंतिंत हैं। उन्हें (अमेरिका) अन्य देशों की ओर से नहीं बोलना चाहिए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कुपवाड़ा में आतंकी का घर उड़ाया, पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने कश्मीर में क्या-क्या कार्रवाइयां कीं?

पहलगाम हमले को लेकर क्या बोले स्वदेश लौट रहे पाकिस्तानी

पहले पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू, सीमा हैदर को सताया सचिन से अलग होने का डर, PM मोदी से की यह अपील

पहलगाम आतंकी हमले से दहशत में निवेशक, शेयर बाजार को सता रही है भारत पाक युद्ध की चिंता

केरल में होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

नवीनतम

पहलगाम हमले पर संसद का विशेष सत्र चाहते हैं कपिल सिब्बल

फडणवीस बोले, महाराष्ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान, सभी को बाहर करेंगे

LIVE: फडणवीस बोले, महाराष्‍ट्र में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान

भारतीय नौसेना ने समुद्र में दिखाई ताकत, युद्धपोतों ने किया पोत विध्वंसक अभ्यास

एक्शन में NIA, पहलगाम आतंकवादी हमले की जांच अपने हाथ में ली

अगला लेख
More