Daily Horoscope
✕

चीन में बने लड़ाकू हेलीकॉप्टर ने भरी पहली उड़ान

Webdunia
शुक्रवार, 19 मई 2017 (09:57 IST)
बीजिंग। चीन में बने लड़ाकू हेलीकॉप्टर जे-19ई ने गुरुवार को हरबिन हवाईअड्डे से अपनी पहली उड़ान भरी और इसके साथ ही चीन ने लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के वैश्विक बाजार में प्रवेश की दिशा में पहला बड़ा कदम बढ़ा दिया है।
 
जे-19ई को ब्लैक वर्लविंड भी कहा जाता है। निर्यात के उद्देश्य से बनाए गए इस पहले लड़ाकू हेलीकॉप्टर को एवीआईसी हरबिन एयरक्राफ्ट इंडस्ट्री ग्रुप ने तैयार किया है।
 
चाइना नेशनल रेडियो की खबर के अनुसार, इसके डिजाइन के आधार पर इसे त्वरित प्रतिक्रिया, कम प्रभावी एवं त्वरित हमलावर अभियानों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
उप प्रमुख डिजाइनर ली शेंगवेई ने कहा कि हेलीकॉप्टर सुरक्षा संबंधी फीचरों से लैस है ताकि विपरीत परिस्थिति में चालक के बचने की दर में सुधार लाया जा सके।
 
पीएलए रॉकेट फोर्स में सेवाएं दे चुके सैन्य विशेषज्ञ सोंग जोंगपिंग ने कहा कि ये हेलीकॉप्टर वैश्विक बाजार में अच्छा काम करेंगे। इनके लक्षित उपभोक्ता वे देश हैं, जिन्हें मध्यम स्तर की हमलावर शक्ति वाले हल्के सैन्य हेलीकॉप्टर चाहिए। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

नवीनतम

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

Air India की फ्लाइट को हाईजैक करने की धमकी, सामने आया साजिश का सच

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बरेली फिर अव्वल, रामपुर तीसरे स्थान पर

अगला लेख