Chandrayaan 2 : NASA कर रहा है ISRO के विक्रम लैंडर से कनेक्ट करने की कोशिश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (21:49 IST)
Chandrayaan 2 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भले ही विक्रम लैंडर (Vikram Lander) को चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग में कामयाब नहीं हो पाया हो, लेकिन उसके वैज्ञानिकों का लोहा दुनिया भर ने माना है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) विक्रम लैंडर से संपर्क करने की कोशिशें कर रहा है।
खबरों के अनुसार ISRO अपने डीप स्पेस नेटवर्क (डीएसएन) के साथ भारत के चंद्रमा लैंडर तक सिग्नल भेजने व संपर्क स्थापित करने के लिए लगातार कोशिशें कर रहा है। अब उसे इसमें नासा NASA का साथ भी मिल गया है। इसरो के एक अधिकारी के अनुसार (NASA) की जेट प्रोफेशनल लेबोरेटरी (JPL) विक्रम को रेडियो सिग्नल भेज रही है।
 
खबरों के अनुसार 'चंद्रमा के विक्रम के साथ संचार लिंक फिर से स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास 20-21 सितंबर तक किए जाएंगे, जब तक सूरज की रोशनी उस क्षेत्र में होगी, जहां विक्रम की लोकेशन मिली है।
चांद की सतह छूने से सिर्फ 2.1 किमी पहले चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का इसरो से संपर्क टूट गया था। इसके बावजूद मिशन 99.5 प्रतिशत सफल रहा। चन्द्रमा के चक्कर लगा रहे ऑर्बिटर ने भी लैंडर की लोकेशन का पता लगाया था और इसकी थर्मल इमेज भी भेजी थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Earthquake: दिल्ली NCR में भूकंप के बाद लोग दहशत में, सुनाई आपबीती

GIS 2025: जीआईएस में ओडीओपी एक्स-पो से लोकल उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

MP: 1 अप्रैल से नए लो alcoholic beverage bars खुलेंगे, 19 स्थानों पर शराब की बिक्री बंद होगी

Jamui News: बिहार के जमुई में दो पक्षों में तनाव, ईंट-पत्थर चले, इंटरनेट बंद

भूकंप के दौरान वो तेज रहस्यमयी आवाज क्या थी, पता कर रहे विशेषज्ञ?

अगला लेख
More