कार्बन डाइऑक्साइड के जमने का कारण बनती है मंगल पर सर्दी

Webdunia
सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (20:24 IST)
लंदन। एक अध्ययन के अनुसार, मंगल पर सर्दी कार्बन डाइऑक्साइड के जमने का कारण बनती है और इससे यह रेत के टीलों के आकार में नजर आती है।
 
अध्ययन में बड़ी मात्रा में तरल पानी के अभाव में लाल ग्रह पर बनने वाली इस तरह की चीजों की विशेषताओं को बताया गया है। शोधकर्ताओं ने कार्बन डाई ऑक्साइड (सीओ2) के ठोस से गैस में बदलने की उत्सादन या उर्ध्वपातन की प्रक्रिया पर प्रयोगशालाओं में प्रयोग किए। 
 
अध्ययन के अनुसार, मंगल पर रेत के टीलों में बदलने के लिए भी यही प्रक्रिया जिम्मेदार है। ब्रिटेन में ट्रिनिटी कॉलेज, डबलिन की लॉरेन मैक इओन ने कहा, हम सभी ने मंगल पर पानी के प्रमाण के बारे में रोचक खबरों को सुना है। 
 
उन्होंने कहा, हालांकि मंगल पर मौजूदा जलवायु प्राय: उसकी तरल अवस्था में पानी से मेल नहीं खाती है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अन्य वाष्पशील पदार्थों की भूमिका को भी समझें, जिससे आज मंगल में परिवर्तन करने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा, मंगल ग्रह पर वातावरण 95 प्रतिशत से अधिक सीओ2 से बना होता है, फिर भी हम इस बारे में अब तक कम जानते हैं कि इस ग्रह की सतह किस प्रकार की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख
More