Hanuman Chalisa

क्या 15 दिन में परमाणु बम बना सकता है ईरान?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 जून 2025 (10:48 IST)
Israel Iran War : इजराइल ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर लगातार हमले कर रहा है। इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि ईरान अगले 15 दिन में परमाणु बम बना सकता है। इजराइली खुफिया एजेंसी मोसाद ने भी ऐसा ही दावा किया है। हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ईरान को न्यूक्लियर हथियार बनाने में कम से कम एक साल तक का समय लग सकता है। ALSO READ: Iran Israel War : ईरान ने क्लस्टर बम दागे, इजराइल का खामेनेई के बंकर वाले लवेजान पर हमला
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने भी कहा कि ईरान के पास परमाणु हथियार बनाने की सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हैं। इसके लिए वह बस सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खुमैनी के फैसले का इंतजार कर रहा है।
 
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो सप्ताह के भीतर तय करेंगे कि ईरान के सैन्य एवं परमाणु कार्यक्रम के विरुद्ध इजरायल के अभियान में शामिल होना है या नहीं। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप को अभी भी ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इजरायल और अमेरिका की मांगों के संबंध में कूटनीति का अवसर दिखाई दे रहा है।
 
इजराइल ने ईरान के परमाणु संयंत्रों को ऑपरेशन राइजिंग लायन के माध्यम से निशाना बना रहा है। उसने अराक भारी जल संयंत्र समेत कई ईरानी न्यूक्लियर साइट्स पर हमले किए हैं।
 
इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल ईरान के सभी परमाणु स्थलों पर हमला कर सकता है। इस युद्ध के माध्यम से दुनिया का चेहरा बदल रहा है। इस बीच इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने भी खामेनेई को मॉर्डन हिटलर बताते हुए उनके अस्तित्व को खत्म करने की बात कही।
 
इधर भयावह होते युद्ध से दुनियाभर में दहशत का माहौल दिखाई दे रहा है। रूस समेत कई देश मध्यस्थता के लिए राजी है। रूस ने इजराइल से कहा कि ईरान के परमाणु संयंत्रों पर हमले स्वीकार नहीं है। चीन ने भी सीजफायर के लिए दबाव बढ़ाया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold ने लगाई ऊंची छलांग, 2 हफ्ते के हाईलेवल पर दाम, चांदी में भी आई तेजी, बैंक ऑफ अमेरिका का बड़ा बयान

SIR में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए कौनसा फॉर्म भरें और उसके साथ कौनसे दस्तावेज लगेंगे

Delhi blasts के बीच नूंह से वकील गिरफ्तार, ISI को देता था खूफियां जानकारियां

Aadhaar अपडेट के नए नियम लागू, UIDAI ने जारी की 2025 की नई गाइडलाइंस, बदले डॉक्टूमेंट्‍स के नियम

दिल्ली ब्लास्ट : NIA ने गिरफ्तार किया एक और आतंकी, क्या है उसका अल फलाह यूनिवर्सिटी से कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

हापुड़ में हैरतअंगेज़ खुलासा! डमी का होना था अंतिम संस्कार

Mahindra XEV 9S लॉन्च, भारत की पहली मास-मार्केट 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV 19.95 लाख रुपए में पेश

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

हरियाणा में लगी सबसे बड़ी बोली, 1.17 करोड़ में बिका गाड़ी का VIP नंबर

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

अगला लेख