Publish Date: Wed, 20 Dec 2017 (08:51 IST)
Updated Date: Wed, 20 Dec 2017 (08:56 IST)
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के क्विंटाना रू प्रांत में एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार अमेरिका, ब्राजील और स्वीडन के पर्यटकों सहित कुल 31 लोगों को ले जा रही थी। मैक्सिकों के प्रमुख पर्यटन स्थल क्विंटाना रू प्रांत में हैं।
बस संचालक कंपनी कोस्टा माया के अनुसार बस मंगलवार सुबह जब तुलुम नगर के दक्षिण में स्थित एक पुराने खंडहर के पास काकोबेन पहुंची तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर राजमार्ग पर पलट गई। दुर्घटना के बाद घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। (वार्ता)