अफगानिस्तान में अब तालिबान है! चोरी करने पर कटेंगे हाथ, अवैध संबंधों के लिए मारे जाएंगे पत्थर...

Webdunia
मंगलवार, 14 सितम्बर 2021 (19:40 IST)
काबुल। जी हां, अब अफगानिस्तान में तालिबान का शासन है। यहां इस्लामी कानून यानी शरीयत के अनुसार ही सजा मिलेगी। चोरों के हाथ काट दिए जाएंगे, अवैध संबंध के आरोपी महिला-पुरुषों को पत्थर मारे जाएंगे।
 
तालिबान के एक अधिकारी मोहम्मद यूसुफ ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान का मुख्‍य उद्देश्य इस्लाम की सेवा करना है। यूसुफ ने कहा कि तालिबान शासन के नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को इस्लामी कानून के तहत ही सजा दी जाएगी। 
 
यूसुफ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिसने जानबूझकर हत्या करने का अपराध किया, उसे मार दिया जाएगा। अनजाने में हुई हत्या के लिए व्यक्ति को निश्चित राशि का भुगतान करना होगा। हालांकि यह तालिबान के लिए नई बात नहीं होगी। पिछले शासन में भी तालिबान ने इसी तरह की सजा खुले आम दी थीं। 
 
तालिबानी अधिकारी ने कहा कि चोरों के हाथ काट दिए जाएंगे, जबकि अवैध संबंधों में शामिल महिला एवं पुरुषों को पत्थर मारे जाएंगे। इस तरह के लोगों को एक ही तरीके से सजा दी जाएगी। तालिबान का कहना है कि वह सिर्फ इस्लामी नियमों के साथ एक शांतिपूर्ण देश चाहता है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान सरकार से बातचीत करना व्यर्थ, सेना के साथ करना चाहता हूं बातचीत : इमरान खान

Chhattisgarh : दुर्ग में अवैध रूप से रह रहीं 2 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

Karnataka : बेलगावी में मठ का प्रमुख बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान, बोले- हमले के दौरान महिलाएं अगर हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो...

Corona के नए वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं, सावधानी अब भी जरूरी

अगला लेख