Hanuman Chalisa

ब्रिटेन आम चुनाव में पहली सिख महिला और पगड़ीधारी सांसद निर्वाचित

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2017 (14:27 IST)
लंदन। ब्रिटेन में आम चुनाव के नतीजे आने लगे हैं और लेबर पार्टी को ज्यादा सीटें मिल रही हैं। इनमें भारतीय मूल के दो ब्रितानी उम्मीदवारों प्रीत कौर गिल और तनमनजीत सिंह ने जीत दर्ज की है।
 
प्रीत पहली सिख महिला सांसद और तनमनजीत पहले पगड़ीधारी सांसद होंगे। प्रीत ने बर्मिंघम एजबेस्टन सीट 24,124 वोटों से जीती है। उन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार कैरोलिन स्क्वायर को 6,917 मतों के अंतर से हराया है।
 
उन्होंने कहा कि मैं खुश हूं कि मुझे एजबेस्टन का अगला सांसद बनने का अवसर दिया गया। यहां मेरा जन्म हुआ और मेरी परवरिश हुई। मैं मेहनत और लगन के साथ एजबेस्टन की जनता के साथ सहयोग बढ़ाना चाहती हूं। मुझे लगता है कि हम मिलकर बड़े लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
 
जीत दर्ज करने वाले दूसरे उम्मीदवार तनमनजीत सिंह देसाई, जिन्हें 'तान' के नाम से भी जाना जाता है, ने स्लोघ सीट 34, 170 मतों से जीती है। देसाई ने कहा कि वे उस शहर की सेवा करना चाहते हैं, जहां उनका जन्म हुआ है। सिख फेडरेशन यूके ने एक बयान जारी कर कहा कि सारा श्रेय लेबर पार्टी को जाता है जिसने सिखों को चुनाव लड़ाने का अवसर देने का साहसिक कदम उठाया। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार, दोनों फिल्मों ने मिलकर पार किए ₹3000 करोड़, jio studios की बड़ी वैश्विक सफलता

छत्तीसगढ़ के वेदांत प्लांट में बड़ा हादसा, बायलर फटने से 10 की मौत, 23 घायल

लोकसभा सीटें 815 या 850? जानकारों ने उठाए सरकार की मंशा पर सवाल

West Bengal और Tamil Nadu चुनाव के बाद महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, तेल कंपनियों को रोजाना 1600 करोड़ रुपए का घाटा

COVID वैक्सीन पर Elon Musk का बड़ा दावा, दूसरी डोज के बाद मरने जैसा अनुभव, शेन वॉर्न के बेटे का दावा- कोरोना टीके से पिता की मौत

अगला लेख