इटली में पुल ढहने से मचा हाहाकार, 30 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (21:52 IST)
जिनोवा। इटली के जिनोवा शहर में आज एक पुल का एक हिस्सा ढह गया जिसमें तकरीबन 30 लोगों की मौत हो गई है। देश के गृह मंत्री मात्तेओ सालविनी ने सिसिलियन शहर कैटानिया में संवाददाताओं से कहा, ‘दुर्भाग्य से तकरीबन 30 लोगों की मौत हुई है और कई घायलों की हालत गंभीर है।’ देश के उप परिवहन मंत्री एडोराडो रिक्सी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 
 
ए 10 फ्री वे का बड़ा हिस्सा उत्तरी बंदरगाह नगरी में रेलवे लाइन पर गिर गया। विगत कुछ वर्षों में इटली में पुल गिरने की यह सबसे भयानक घटना है। घटनास्थल की तस्वीरें दर्शाती हैं कि समूचा कैरेजवे नीचे रेलवे लाइन पर गिर गया। कार और ट्रक मलबे में दब गए और कंक्रीट का बड़ा हिस्सा गिरने से आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
 
इतालवी मीडिया ने बताया कि ‘मोरंडी’ पुल का 200 मीटर का हिस्सा गिर गया। इतालवी दमकल सेवा ने बताया कि शहर के पश्चिम में औद्योगिक क्षेत्र में स्थित पुल का एक हिस्सा दोपहर के करीब (जीएमटी समयानुसार 10 बजे) ढह गया।
 
यह हादसा उस हाईवे पर हुआ जो इटली को फ्रांस और अन्य छुट्टियां मनाने वाले रिसॉर्ट से जोड़ता है। यह घटना कल होने वाली बड़ी इतालवी छुट्टी फेर्रागोस्तो के एक दिन पहले हुई है। पुल पर यातायात सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहा होगा क्योंकि कई इतालवी इस दौरान समुद्र तटों या पर्वतीय इलाकों में जाते हैं।
 
दमकलकर्मियों ने बताया कि गैस लाइनों के बारे में चिंता है। एएनएसए संवाद समिति द्वारा जारी तस्वीर में दिखाया गया है कि पुल के दोनों हिस्सों के बीच बड़ी खाई है। देश के परिवहन और आधारभूत ढांचा मंत्री डैनिलो टोनीनेल्ली ने ट्विटर पर कहा, ‘मैं जिनोवा में जो कुछ भी हो रहा है उसपर नजर रख रहा हूं। यह बड़ी दुखद घटना हो सकती है।’
 
इटली के गृह मंत्री मात्तेओ सालविनी ने कहा कि वह जिनोवा की घटना पर पल-पल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं और त्वरित कार्रवाई के लिये आपात सेवाओं के प्रति आभार प्रकट किया। आपात सेवा ने ट्विटर पर कहा, ‘दमकलकर्मी मिलकर काम कर रहे हैं और बचावकर्मियों और पुलिस के खोजी कुत्तों की भी सेवा ली जा रही है।’
 
 
ढह गए 10 पुल समेत इटली के मोटरवे नेटवर्क का संचालन करने वाली कंपनी एटलांटिया के शेयर घटना की खबर फैलने के बाद मिलान स्टॉक एक्सचेंज में गिर गए। दोपहर तक इसमें 9.7 फीसदी की गिरावट आई। मोरंडी पुल का 1967 में उद्घाटन किया गया था। यह 90 मीटर ऊंचा और महज एक किलोमीटर लंबा है। 
 
यह पुल फ्रांस की ओर जाने वाले ए 10 हाईवे और उत्तर मिलान की ओर जाने वाले ए 7 हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है।
 
एएनएसए संवाद समिति ने कहा कि अधिकारियों को संदेह है कि ढांचागत कमजोरी की वजह से पुल आज ढहा गया। जिनोवा पश्चिमोत्तर इटली में समुद्र और पर्वतों के बीच स्थित है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने होलकर कॉलेज के विद्यार्थियों से किया संवाद

अमेरिका से सीखे पाकिस्तान, हाफिज सईद, लखवी को हमें सौंपे: भारतीय राजदूत

घरेलू बाजारों में मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच शुरुआती कारोबार में तेजी

फडणवीस के मंत्रिमंडल का विस्तार, छगन भुजबल बने कैबिनेट मंत्री

भारत के DG आर्मी की पाकिस्तानी को तगडी वॉर्निंग, पूरा पाकिस्तान हमारी रेंज में, कहीं छिप नहीं पाओगे

अगला लेख