Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia
Advertiesment

दुनिया के सबसे प्यारे कुत्ते 'बू' की मौत

हमें फॉलो करें Buddy and Boo
, सोमवार, 21 जनवरी 2019 (17:35 IST)
सान फ्रांसिस्को। विश्व के सबसे प्यारे कुत्ते बू की मौत हो गई है। वह पिछले वर्ष अपने साथी की मौत के बाद से अस्वस्थ रहता था। यह दावा कुत्ते के मालिकों ने किया है।
 
 
पॉमेरियन बू और उसके साथी बडी के मालिकों द्वारा दोनों की तस्वीरें इंटरनेट पर साझा करने के बाद दोनों कुत्तों के फेसबुक पर काफी फॉलोअर्स बन गए थे।
 
 
बू और बडी 11 वर्षों तक एक साथ रहे। सीएनएन की खबर के अनुसार बू की मौत होने की पुष्टि उसके अमेरिकी मालिकों ने उसके 1.6 करोड़ फेसबुक फॉलोअर्स से शनिवार को एक पोस्ट में की। बू 12 वर्ष का था।
 
 
बू के मालिकों ने लिखा, 'बडी की मौत के तुरंत बाद बू को हृदय संबंधी परेशानी शुरू हो गई थीं। हमारा मानना है कि बडी की मौत के बाद बू का 'दिल टूट गया।' बू के मालिकों ने कहा कि बू की मौत शनिवार सुबह नींद में हो गई।
(भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नेपाल जाने वाले भारतीय हो जाएं सावधान! 100 रुपए से ज्यादा का नोट नहीं चलेगा...