इटली में समंदर में समाई नाव, 12 बच्चों समेत 59 लोगों की मौत, कई लापता

Webdunia
सोमवार, 27 फ़रवरी 2023 (10:56 IST)
फाइल फोटो 
रोम। इटली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया है। तुर्की से प्रवासियों को लेकर यूरोप आ रही एक नाव दक्षिणी इतालवी तट के पास चट्टानों से टकरा गई, जिसमें 12 बच्चों सहित करीब 59 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में कइयों के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक नाव पर करीब 200 लोग सवार थे। इस हादसे में 81 लोगों को बचाया गया है। जबकि कई लोग लापता हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह नाव तुर्की से रवाना हुई थी और अफगानिस्तान, ईरान और कई अन्य देशों से लोगों को ले जा रही थी। इस जहाज को सुबह कैलाब्रिया के पूर्वी तट पर समंदर के किनारे स्थित सहारा स्टेकाटो डी कट्रो के पास पहुंचना था। लेकिन इससे पहले ही इटली के तट पर इतना बड़ा हादसा हो गया।

प्रांतीय सरकार के एक अधिकारी मैनुएला कर्रा ने बताया कि नाव की तबाही में 81 लोग बचाए गए हैं। उनमें से 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल का दौरा करने वाले आंतरिक मंत्री माटेओ पिआंतेदोसी ने कहा कि 20-30 लोग अभी भी लापता हो सकते हैं।
edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ भगदड़ पर विपक्ष पर यूं बरसे योगी आदित्यनाथ, समाजवादी जिस थाली में खाते हैं, उसी में करते हैं छेद

खुशखबरी, भारत के कर्मचारियों की सैलरी 9.2 प्रतिशत बढ़ेगी, रिसर्च में खुलासा

Lic smart pension plan : क्या है एलआईसी की स्मार्ट पेंशन योजना, कैसे ले सकते हैं लाभ

क्या जॉर्ज सोरोस के लिए काम करती थीं स्मृति ईरानी? कांग्रेस के सवाल पर भाजपा का पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

RSS की नई इमारत की तरह हमारे कार्यों में भी भव्यता होनी चाहिए : मोहन भागवत

Prayagraj Mahakumbh : बीओडी बढ़ने से स्नान के लिए असुरक्षित है संगम का पानी, सरकार के आंकड़ों से हुआ खुलासा

MP में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा, CM मोहन यादव ने किया ऐलान

MP के CM मोहन यादव ने दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता को दी बधाई

MP : धान उत्पादकों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया प्रोत्साहन राशि का ऐलान

अगला लेख
More