इस महीने 150 साल में पहली बार दिखेगा 'नीला चांद'

Webdunia
बुधवार, 3 जनवरी 2018 (18:44 IST)
वॉशिंगटन। इस महीने की 31 तारीख को दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसमें महीने में दूसरी बार पूर्णिमा होगी। 'ब्ल्यू मून' अर्थात 'नीला चांद' कहलाने वाला यह नजारा 150 साल से ज्यादा समय बाद दिखाई देगा।
 
 
यह 2018 का पहला ग्रहण होगा। भारतीय उपमहाद्वीप, पश्चिम एशिया और पूर्वी यूरोप में चांद के उदय के दौरान पहले से ही ग्रहण लगा रहेगा। उस समय प्रशांत महासागर चंद्रमा की सीध में होगा और ग्रहण मध्यरात्रि में होगा।
 
मध्य एवं पूर्वी एशिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर हिस्से में शाम को आसमान में चंद्र ग्रहण का नजारा साफ-साफ दिखेगा। अमेरिका के अलास्का और हवाई एवं कनाडा के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में ग्रहण शुरू से अंत तक दिखेगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण 77 मिनट तक रहेगा।
 
 
'स्पेस.कॉम' की खबर के अनुसार, इस दौरान चंद्रमा का निचला हिस्सा ऊपरी हिस्से की तुलना में ज्यादा चमकीला दिखेगा। इस साल के बाद अगली बार नीला चांद 31 दिसंबर, 2028 को फिर 31 जनवरी, 2037 को दिखेगा। दोनों ही बार पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

सिम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

रूस ने यूक्रेन पर फिर किए ड्रोन और मिसाइल हमले, 12 लोगों की मौत, अब तक का सबसे बड़ा हमला

ऑपरेशन सिंदूर के बाद ताजमहल की सुरक्षा होगी हाईटेक, जल्द ही लगेगा एंटी ड्रोन सिस्‍टम

कोई आतंकवाद को बढ़ावा देगा तो परिणाम 'ऑपरेशन सिंदूर' से अधिक गंभीर होंगे : ओम बिरला

अगला लेख