Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

धमाकों से दहला काबुल, हजारा और शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला

Advertiesment
हमें फॉलो करें धमाकों से दहला काबुल, हजारा और शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए आत्मघाती हमला
, शनिवार, 6 अगस्त 2022 (17:59 IST)
काबुल। राजधानी में फिर आत्मघाती हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक हजारा और शिया समुदाय को निशाना बनाते हुए यह हमला किया गया है। टोलो न्यूज के अनुसार काबुल के पुल ए शोखा इलाके में यह धमाका किया गया है। हालांकि धमाकों से जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, यह जानकारी सामने नहीं आई है। 
 
टोलो न्यूज के मुताबिक पश्चिम काबुल में पुल ए शोखा इलाके में यह धमाका हुआ है। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पूर्व शुक्रवार को काबुल के पश्चिमी छोर पर सर-ए-करिज में शुक्रवार को हुए विस्फोट में 8 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 18 अन्य घायल हुए थे। राहगीरों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक उपकरण एक हाथ ठेले में रखा गया था। 
 
कुख्यात आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।  2014 से अफगानिस्तान में सक्रिय आईएस को देश की सबसे गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जाता है। वहीं तालिबान ने पिछले साल अगस्त में देश को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उपराष्ट्रपति चुनाव : Corona से संक्रमित अभिषेक मनु सिंघवी ने PPE किट पहनकर किया मतदान